फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Akash Singh of Bharatpur will show his fast bowling in IPL

IPL 2023: भरतपुर के आकाश का आईपीएल में चयन, धोनी की टीम में मिलेगा रफ्तार दिखाने का मौका, इतने में हुई खरीद

Sat, 01 Apr 2023 02:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 01 Apr 2023 02:54 PM IST
सार

धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते दिखेंगे भरतपुर के आकाश सिंह। ये दूसरा मौका है जब आकाश आईपीएल में अपनी धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
Akash Singh of Bharatpur will show his fast bowling in IPL
गेंदबाज आकाश सिंह - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से चर्चित महेंद्र सिंह धौनी ने नेतृत्व में अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी का हुनर दिखाएगा राजस्थान भरतपुर को उभरता खिलाड़ी आकाश सिंह। आकाश को ये मौका आईपीएल में दिखाने को मिलेगा। आकाश धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स में खेलेंगे। इससे पहले आकाश सिंह राजस्थान रॉयल्स टीम में भी खेल चुके हैं।  

विज्ञापन


राजस्थान के भरतपुर जिले की नगर तहसील के छोटे से गांव नगला राम रतन के रहने वाले आकाश सिंह को आईपीएल में 20 लाख रुपये में खरीदा गया है। ये दूसरा मौका है जब आकाश आईपीएल में अपनी धारदार गेंदबाजी को प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान के लिए ये बेहद गर्व की बात है। आकाश का जन्म 26 अप्रैल 2002 को भरतपुर जिले की नगर तहसील के नगला राम रतन में महाराज सिंह के घर हुआ था। आकाश सिंह किसान परिवार से हैं।
विज्ञापन


अंडर-19 विश्वकप टीम में भी मिला मौका
बता दें आकाश बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। आकाश 135 से 140 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गेंद फेंक लेते हैं। आकाश ऑफ और लेग दोनों तरफ गेंद को स्विंग करा लेते हैं। आकाश सिंह भारतीय अंडर-19 विश्वकप टीम भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed