फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Dharmendra Rathod advised Devnani to work on the ground regarding waterlogging

Ajmer News: अजमेर में जलभराव पर सियासत गरमाई, धर्मेंद्र राठौड़ ने BJP की ट्रिपल इंजन सरकार को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 21 Jul 2025 10:38 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 21 Jul 2025 10:38 AM IST
सार

अजमेर में भारी बारिश और जलभराव को लेकर कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने भाजपा की केंद्र, राज्य और नगर निगम की ट्रिपल इंजन सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जलमग्न इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से अजमेर को मॉडल सिटी बनाने की मांग की।

विज्ञापन
Ajmer News: Dharmendra Rathod advised Devnani to work on the ground regarding waterlogging
राठौड़ ने ठहराया भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को जिम्मेदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में हो रही भारी बारिश और जलभराव की विकट स्थिति को लेकर राजनीतिक हलकों में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। रविवार शाम को पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने शहर के जलमग्न इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया और भाजपा की केंद्र, राज्य और नगर निगम की ट्रिपल इंजन सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राठौड़ ने घुटनों तक पानी में उतरकर अग्रसेन सर्किल, मेडिकल कॉलेज, बजरंगगढ़ चौराहा और आनासागर चौपाटी क्षेत्र में जलभराव से जूझ रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने एक गरीब लुहार परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिनका घर बारिश के पानी में डूब गया था।
विज्ञापन


राठौड़ ने ठहराया भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को जिम्मेदार
विज्ञापन


मौके पर मौजूद राठौड़ ने कहा कि भाजपा के पास अजमेर से केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्य के जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, विधायक अनिता भदेल और नगर निगम में बोर्ड होने के बावजूद शहर में हालात बदतर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जबकि मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- संसद सत्र से पहले सांसद जोशी ने की शांतिपूर्ण संचालन की अपील, राष्ट्रीय मुद्दों पर करेंगे चर्चा

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि वे लगातार पांच बार से विधायक हैं और अब विधानसभा अध्यक्ष जैसे बड़े पद पर हैं, लेकिन उनके ही क्षेत्र में जलभराव की स्थिति सबसे खराब है। राठौड़ ने कहा, देवनानी को दोषारोपण की राजनीति बंद कर धरातल पर विकास कार्य करके दिखाना चाहिए। दौरे करने से कुछ नहीं होगा, जनता सब देख रही है।

राठौड़ ने ठहराया भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को जिम्मेदार

राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और देवनानी से आग्रह किया कि अजमेर को कोटा की तर्ज पर मॉडल सिटी बनाया जाए। उन्होंने कहा, अशोक गहलोत सरकार में शांति धारीवाल ने कोटा को ऐसा मॉडल बनाया, जहां चंबल नदी के उफान के बावजूद जनजीवन नहीं रुकता। दौरे में उनके साथ कांग्रेस महासचिव पार्षद नौरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद सर्वेश पारीक, आरिफ खान, विकास चौहान सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राठौड़ ने बजरंगगढ़ चौराहा शिविर में नगर निगम अधिकारियों से बातचीत कर राहत व्यवस्था की जानकारी ली और बेहतर राहत प्रबंधन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed