फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Vishwa Hindu Parishad protested against the comment of SP MP

Ajmer News: विश्व हिंदू परिषद ने सपा सांसद की टिप्पणी पर जताया विरोध, उपराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 Mar 2025 04:32 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 04:32 PM IST
सार

Ajmer: सपा सांसद द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर लोगों का गुस्सा भड़क रहा है। इसी कड़ी में अजमेर में विश्व हिन्दू परिषद ने उपराष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और सांसद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad protested against the comment of SP MP
विश्व हिंदू परिषद ने सपा सांसद की टिप्पणी पर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अजमेर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कलेक्टर को उपराष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और सांसद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सांसद पर जातीय विद्वेष फैलाने का आरोप
विहिप अजमेर के अध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने कहा कि महाराणा सांगा भारतीय इतिहास के गौरवशाली योद्धा थे, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए 80 से अधिक घाव सहे। सपा सांसद ने उनकी छवि को धूमिल कर राष्ट्रभक्ति का अपमान किया है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि रामजीलाल सुमन ने जानबूझकर जातीय विद्वेष फैलाने और राष्ट्र के गौरव को अपमानित करने का प्रयास किया, जो अक्षम्य अपराध है।
विज्ञापन


पढ़ें: परिवहन कर्मचारियों ने किया नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन    
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा से निष्कासन की मांग
विहिप ने ज्ञापन में सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्हें राज्यसभा से तत्काल निष्कासित करने की अपील की। प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने सांसद के बयान की घोर निंदा की और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विहिप ने चेतावनी दी कि यदि सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed