फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Viksit Bharat Sankalp Yatra Vasudev Devnani pledged to make India developed

Viksit Bharat Sankalp Yatra: वासुदेव देवनानी ने दिलाया भारत को विकसित बनाने का संकल्प, PM मोदी को लेकर ये कहा

Mon, 18 Dec 2023 08:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 08:48 PM IST
सार

Viksit Bharat Sankalp Yatra: मनोनीत राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया। साथ ही कहा, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों का जीवन स्तर ऊंचा होने से भारत सहज ही विकसित राष्ट्र बनेगा।

विज्ञापन
Viksit Bharat Sankalp Yatra Vasudev Devnani pledged to make India developed
देवनानी ने दिलाया भारत को विकसित बनाने का संकल्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत मनोनीत राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा छतरी योजना में विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया। वासुदेव देवनानी ने आयोजित कार्यक्रम में कहा, भारत को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लक्ष्य हाथ में लिया है। इसमें भारत के प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


देवनानी ने कहा, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों का जीवन स्तर ऊंचा होने से भारत सहज ही विकसित राष्ट्र बनेगा। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं को वंचित वर्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। अजमेर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ तथा जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबी का जीवन जीया है। इसलिए उन्हें गरीब का दर्द पता है। गरीब व्यक्ति की गरीबी दूर करने के लिए फ्लैगशिप योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गरीब के हक का लाभ सीधे खाते में घर तक पहुंचाना इस सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पहले गरीब हटता था, आज गरीबी हट रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के द्वारा मौके पर लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर योजनाओं से जोड़ने का कार्य हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की महापौर ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए यह विकसित भारत संकल्प यात्रा सार्थक सिद्ध होगी। गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठाकर भारत को विकसित बनाया जा सकता है। इसमें अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। छतरी योजना सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मेरी कहानी मेरी जुबानी सत्र में विभिन्न लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। शास्त्रीनगर की रचना जादम प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना की लाभार्थी थीं। उन्होंने ब्यूटीशियन का व्यवसाय योजना के माध्यम से आरम्भ किया। इस गारंटी रहित ऋण से वे आत्मनिर्भर होकर कार्य कर रही हैं।


सरदार बस्ती के चन्द्र सिंह प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से सब्जी का व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। आंतेड़ बस्ती की कमला देवी की झोपड़ी प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर में बदल गई। बसन्ती के घर पर स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय बना। खेमराज को भी फ्लैगशिप योजना का लाभा मिला। कार्यक्रम के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले रेखा तथा अशोक मंगलानी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर धर्मेश जैन, सोमरत्न आर्य, रमेश सोनी, पार्षद रूबी जैन, रमेश चेलानी, राजू साहू, अशोक मुद्गल, केके त्रिपाठी, मनोज लालवानी, नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम सहित जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, लाभार्थी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed