फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Vande Bharat train was trialled from Udaipur to Jaipur at the speed of 110

Ajmer: उदयपुर-जयपुर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल सफल, 24 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Fri, 22 Sep 2023 03:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 22 Sep 2023 03:40 PM IST
सार

उदयपुर से जयपुर वंदे भारत ट्रेन के सफल ट्रायल के बाद राजस्थान को तीसरी ट्रेन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। 24 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Vande Bharat train was trialled from Udaipur to Jaipur at the speed of 110
ट्रायल के दौरान अजमेर पहुंची वंदेभारत ट्रेन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान की तीसरी और अजमेर रेल मंडल की दूसरी वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल शुक्रवार को उदयपुर से जयपुर के बीच किया गया। अजमेर में यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे पहुचीं। उदयपुर से जयपुर तक चलने वाली इस ट्रेन का 24 सितंबर को 12:30 बजे पीएम मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


रेल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रायल में उदयपुर से यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे रवाना हुई, जो सुबह 11:40 अजमेर और 1:50 पर जयपुर पहुंची। वापसी में यह ट्रेन जयपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर 4:30 अजमेर पहुंचेगी। रात 8:40 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह 6 दिन चलेगी। अजमेर-दिल्ली के बाद अजमेर रेल मंडल की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में पहली बार एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन होगा। 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल समारोह में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये सभी नौ ट्रेनें अलग-अलग राज्यों और शहरों से चलेंगी। इनमें उदयपुर से जयपुर के बीच प्रदेश की तीसरी वंदे भारत भी शामिल है। रेलवे ने पूर्व में संचालित वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों के अनुभवों के आधार पर ट्रेन में कई सुधार किए हैं। ट्रेन को यात्रियों के लिए और अधिक सुविधाजनक व बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

यहां रहेगा प्रस्तावित ठहराव
नई वंदे भारत ट्रेन का ठहराव राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर में तय किया गया है। 

यह होगा किराया, इतना लगेगा समय
चेयर कार श्रेणी का किराया अधिकतम 850 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 1800 रुपये तक होगा। ट्रेन का शेड्यूल ट्रायल रन वाला ही रहेगा। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। उदयपुर से सुबह 7:50 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे जयपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में ट्रेन शाम 4 बजे रवाना होकर रात 10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस दूरी को ट्रेन 6 घंटे में तय करेगी। बता दें कि अन्य ट्रेनें 7.35 घंटे लेती हैं। 

90 डिग्री सीट से आराम का एहसास
यात्रियों को बैठने में आराम का अहसास हो इसके लिए सीट के झुकाव कोण को बढ़ाया है। कुशन को भी नरम व आरामदायक किया गया है। सीटों के रंग को भी बदला गया है। सीट के नीचे लगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की पहुंच को भी पहले की तुलना में बेहतर बनाया गया है।

यह बदलाव आए नजर
टॉयलेट में भी कई सुविधाओं अनुकूल किया गया है। वॉश बेसिन की गहराई को बढ़ाने के साथ ही टॉयलेट के हैंडल को भी अतिरिक्त मोड़ा गया है। लाइट क्षमता को 1.5 वॉट से बढ़ाकर 2.5 वॉट किया गया है। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए उनकी निर्धारित सीट के पास ही व्हील चेयर रखने का प्रावधान किया गया है। ट्रेन में आपातकालीन स्थिति में हैमर तक आसान पहुंच और हैमर बॉक्स की डिजाइन में परिवर्तन किया गया है। अग्निशमन यंत्रों की असेंबली को पारदर्शी रखा गया है, ताकि इसकी दृश्यता बेहतर हो सके और आपातकाल स्थिति में उपयोग में परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed