{"_id":"643d0c39bdc8410b6706e7bf","slug":"two-people-died-in-an-accident-due-to-bus-overturning-on-ajmer-bhilwara-road-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: भीलवाड़ा मार्ग पर 35 लोगों से भरी बस पलटी, दो की हादसे में मौत, 20 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: भीलवाड़ा मार्ग पर 35 लोगों से भरी बस पलटी, दो की हादसे में मौत, 20 से ज्यादा घायल
Mon, 17 Apr 2023 03:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 17 Apr 2023 03:34 PM IST
सार
अजमेर के भीलवाड़ा मार्ग पर 35 लोगों से भरी बस पलट गई। हादसे में खवास की रहने वाली निरमा खारोल और पीपलाल के चेतन रेगर की की जान चली गई।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के भीलवाड़ा मार्ग पर 35 लोगों से भरी बस पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 लोग घायल हो गए। घायलों को केकड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालात गंभीर होने की वजह से पांच को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह कादेड़ा से बस रवाना हुई थी, जिसकी दुर्घटना हो गई। इसमें खवास की रहने वाली निरमा खारोल और पीपलाल के चेतन रेगर की की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने प्राइवेट वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया।
विज्ञापन
बस में सवार ज्यादातर लोग रोज अप-डाउन करने वाले थे। उसमें स्कूल-कॉलेज के बच्चे, सरकारी कर्मचारी और मजदूर शामिल हैं। ये लोग केकड़ी जा रहे थे। हादसा ऊंगाई से भराई के बीच हुआ। बस कादेड़ा से केकड़ी की तरफ आ रही थी। मृतक निरमा ननिहाल खवास में नाना किशन खारोल के पास रहती थी। केकड़ी से बीएसटीसी केर रही थी। वह मूलत: रोंपा-पारोली (भीलवाड़ा) की रहने वाली थी। वह खवास से केकड़ी अप डाउन करती थी। वहीं, चेतन रेगर बस का ड्राइवर था।
कांग्रेस नेता शक्ति सिंह राठौड़ भी हॉस्पिटल पहुंचे
घटना की सूचना पर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह राठौड़ भी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने हॉस्पिटल प्रशासन को बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मरीजों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, घायलों में दिलखुश पुत्र रामदेव बैरवा (20) खेड़ी गोपालपुरा, मुन्ना राम पुत्र रामदेव खटीक(43) निवासी खवास, केकड़ी, रामनिवास बैरवा पुत्र रामलाल बैरवा निवासी खेड़ी गोपालपुरा, रोहित पुत्र कानाराम ( 17) गोपालपुरा को, श्यामलाल लाल बैरवा (22) अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज जारी है।