फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Two miscreants carried out bank robbery in Ajmer

Ajmer: इंडियन इलाहाबाद बैंक में दो बदमाशों ने की लूट; डायनामाइट से बैंक उड़ाने की धमकी देकर समेट ले गए चार लाख

Sun, 08 Oct 2023 08:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 08 Oct 2023 08:07 AM IST
सार

किशनगढ़ के खोड़ा गणेश रोड स्थित इंडियन इलाहाबाद बैंक में दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात के बाद जिला पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। 

विज्ञापन
Two miscreants carried out bank robbery in Ajmer
इंडियन इलाहाबाद बैंक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर जिले के मार्बल सीटी किशनगढ़ में आज दिन दहाड़े इंडियन इलाहाबाद बैंक में हेलमेट और मास्क लगाकर घुसे दो बदमाशों ने बंदूक के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बैंक को डाइनामाइट से उड़ाने की धमकी देकर बदमाशों ने बैंक मैनेजर को बंदूक दिखाकर करीब 4 लाख रुपये लूटे और रफू चक्कर हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश बैंक कर्मचारियों को केबिन में बंदकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। बैंक कर्मचारियों ने चाय वाले को बुलाकर केबिन का दरवाजा खुलवाया और पुलिस को सूचना दी। मदनगंज थाना पुलिस जिला स्पेशल टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


बैंक कर्मचारी पवन मित्तल ने बताया कि दोपहर करीब 3:00 बजे दो लोग बैंक में घुसे। उनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था और एक ने मुंह पर मास्क लगा रखा था। बैंक कर्मचारियों ने हेलमेट पहने व्यक्ति से हेलमेट उतारने की बात कही। इसी दौरान हेलमेट पहने व्यक्ति ने एक बंदूक अपनी जेब से निकाली और सबको चुप रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने सभी कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर दिया और कैश काउंटर से जितनी भी रकम थी वह अपने बैग में डाल ली। दोनों में से एक बदमाश ने बैंक मैनेजर की केबिन में जाकर बैंक लॉकर की जानकारी चाही, बैंक मैनेजर ने बैंक में लॉकर नहीं होने की बात कही।  इस पर दोनों बदमाश बैंक से चार लाख रुपये की नकदी समेट कर फरार हो गए। बैंक में लूट की वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 


लूट की वारदात के बाद जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट सीओ सिटी मनीष शर्मा मदनगंज थाना प्रभारी घनश्याम सिंह और जिला स्पेशल टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस पूरे क्ष्रेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed