{"_id":"6386c36a0a1fd6351f11d4d2","slug":"truck-hit-driver-in-ajmer-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चाय पीने जा रहे चालक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, एक घंटे तक एनएच रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चाय पीने जा रहे चालक को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, एक घंटे तक एनएच रहा जाम
Wed, 30 Nov 2022 08:44 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:44 AM IST
सार
मृतक के साथी ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने रोड साइड खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी और उनके साथी को भी कुचल दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अजमेर के जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक ने रोड के साइड में खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। हादसे में एक चालक की मौत हो गई । चालक अपने दो दोस्तों के साथ चाय पीने जा रहा था। सड़क दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लगभग एक घंटा जाम रहा।
विज्ञापन
चालक के साथी ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ ट्रक रोड के साइड में खड़ा कर होटल पर चाय पीने जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर होटल पर रोड के साइड में खड़े केबिलों के बंडलो से भरे ट्रेलर को टक्कर मार दी। ट्रक ने गांव जावला तहसील सावर जिला अजमेर निवासी सांवरलाल पुत्र रामकरण को चपेट में ले लिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
रामकरण को आननफानन में एंबुलेंस की सहायता से किशनगढ़ यज्ञ नारायण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को किशनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया।
विज्ञापन