फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Truck filled with plastic granules caught fire on Ajmer Highway

Ajmer: प्लास्टिक दाने से भरे ट्रक में लगी आग, हाईवे में मची अफरा-तफरी, फायरकर्मियों ने तीन घंटे में पाया काबू

Fri, 05 Jan 2024 08:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 Jan 2024 08:14 PM IST
सार

किशनगढ़-जयपुर नेशनल हाईवे पर हाइवे में चलते ट्रक में लग लगने से वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई। समय रहते ट्रक चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Truck filled with plastic granules caught fire on Ajmer Highway
आग बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर जिले के किशनगढ़-जयपुर नेशनल हाईवे पर एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा से महज 500 मीटर की दूरी पर बड़गांव चौराहे की सरहद में शुक्रवार सुबह प्लास्टिक के दाने से भरे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में आग लगने से ट्रक में रखा सामान पूरी तरीके से चलकर राख हो गया। ट्रक के पिछले हिस्से में आग लगी देख चालक ने ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा किया और कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


टोल प्लाजा के माध्यम से आग की सूचना दमकल और पुलिस विभाग को दी गई। इस पर सिटी फायर से दमकलों की गाड़ियां और शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सवेरे आग पर काबू पाया, जबकि शहर थाना पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारू करवाया।
विज्ञापन


शहर थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि ट्रक आरजे 11 जीसी 0300 बीती शाम पानीपत से प्लास्टिक का दाना भरकर बैंगलुरू के लिए रवाना हुआ था। इसे हरियाणा के नूंह स्थित पुन्हाना थाना क्षेत्र के गोधोला गांव निवासी लियाकत अली (34) पुत्र रूद्धार चला रहे थे। सवेरे यह ट्रक शहर थाना क्षेत्र की सरहद बड़गांव चौराहे के समीप पहुंचा ही था कि पिछले हिस्से में चालक को आग लगती दिखाई दी। इस पर चालक ने ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया और दूर हट गया। इस बीच कोहरे और ठिठुरन के साथ चल रही सर्द हवा में आग ने तेजी पकड़ ली। ट्रक में प्लास्टिक का दाना भरा होने के कारण आग बढ़ती गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना अल सुबह करीब 4 बजे हुई। इसकी जानकारी मिलते ही टोल प्लाजा से सिटी फायर और शहर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सिटी फायर इंचार्ज रामप्रसाद चौधरी ने बताया कि ट्रक में आग की सूचना मिलते ही दमकल का एक वाहन मौके के लिए भेजा। दमकल ने मौके पर पहुंचते ही ट्रक में लगी आग बुझाना शुरू किया, लेकिन पानी खत्म हो जाने के बाद दूसरी दमकल भेजी गई। दमकलों ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक ट्रक में भरा दाना और ट्रक पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गया। शहर थाना पुलिस ने आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर करीब 10 मिनट के अवरोध के बाद यातायात सुचारू करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed