फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Train Routes Diverted: Multiple Services Rerouted Due to Re-Girdering Work Between Ghaziabad–Tundla

Railway News: यात्रीगण ध्यान दें...आगरा कैंट होकर गुजरेंगी दिल्ली-कामाख्या समेत कई ट्रेनें, नोट कर लें टाइम

Sat, 15 Nov 2025 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Nov 2025 08:45 AM IST
सार

गाजियाबाद और टुंडला जंक्शन सेक्शन के बीच चलने वाली कई ट्रेनों के रूटों में बदलाव किया गया है। जंक्शन-कामाख्या ट्रेन नई दिल्ली, पलवल होते हुए आगरा कैंट व इटावा के रास्ते संचालित होगी।
 

विज्ञापन
Train Routes Diverted: Multiple Services Rerouted Due to Re-Girdering Work Between Ghaziabad–Tundla
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद और टुंडला जंक्शन सेक्शन के बीच ब्रिज नंबर 228-ए पर री-गर्डरिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों के रूटों में बदलाव किया गया है। इसके तहत 15657 दिल्ली जंक्शन-कामाख्या ट्रेन नई दिल्ली, पलवल होते हुए आगरा कैंट व इटावा के रास्ते संचालित होगी। यह संचालन 20 से 22 नवंबर तक अस्थायी रूप से रहेगा।
विज्ञापन


इस दौरान इस ट्रेन का अलीगढ़, टुंडला और शिकोहाबाद पर ठहराव नहीं होगा। वहीं, 14038 नई दिल्ली-सिलचर और 12452 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल ट्रेन भी नई दिल्ली-आगरा कैंट से इटावा मार्ग के रास्ते गुजरेंगी। इसके अलावा 20434 माता वैष्णो देवी कटरा-सूबेदारगंज, 05306 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा ट्रेन, 15707 कटिहार-अमृतसर और 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ट्रेन के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। 02569 दरभंगा- नई दिल्ली बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी। ऐशबाग व कानपुर सेंट्रल पर ठहराव नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed