फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Three miscreants who stole from function venue were caught by police stolen goods recovered

Ajmer News: समारोह स्थल में चोरी करने वाले तीन शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे, चोरी का माल बरामद

Wed, 09 Oct 2024 09:22 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 09:22 PM IST
सार

अजमेर में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देश पर अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ajmer Three miscreants who stole from function venue were caught by police stolen goods recovered
समारोह स्थल में चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के निजी समारोह स्थल में चोरी की वारदात करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से चोरी किया गया माल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने वारदात में लिया गया ई रिक्शा और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि अजमेर एसपी वंदिता राणा के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि नया बाजार निवासी राकेश गर्ग ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि पटेल मैदान के पास राजहंस वाटिका समारोह स्थल व संचालित करता है। तीन महीने से समारोह स्थल बंद था। जब वह देखने के लिए गया तो वहां सारा सामान गायब मिला।
विज्ञापन


मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया गया और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीओ नॉर्थ रूद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि टीम ने समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी चेक करते हुए आरोपियों को चिह्नित किया। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एकता नगर निवासी हरीश उर्फ शेखर (36) गनाहेड़ा निवासी धारा सिंह (33) सहित हनुमान (40) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के कब्जे से समारोह स्थल से चुराया गया 4 लाख रुपए कीमत का सामान भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे चोरी की अन्य वारदातो का खुलासा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह स्थल मे चोरी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

समारोह स्थल में चोरी करने वाले 3 शातिर गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed