{"_id":"6676b600215f0eb4bb056f2a","slug":"thousands-of-devotees-took-a-holy-dip-on-the-full-moon-day-in-pushkar-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जयपुर घाट पर महाआरती आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, जयपुर घाट पर महाआरती आज
Sat, 22 Jun 2024 05:01 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:01 PM IST
सार
Ajmer News: ज्येष्ठ मास की दूसरी पावन पूर्णिमा के मौके पर आज भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तपती धूप के बीच पुष्कर सरोवर में स्नान कर देव दर्शन किए। साथ ही अधिकतर महिला श्रद्धालुओं ने मौसमी फल के रूप में पुरोहितों व जरूरतमंदों को आम का दान कर धर्मलाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा के मौके पर पुष्कर सरोवर में स्नान व दान-पुण्य करने का विशेष धार्मिक महत्व है। इसी के चलते शुक्रवार को सुबह से दोपहर 1 बजे तक सरोवर के घाटों पर स्नानार्थियों का तांता लगा रहा। पंडित तुलसीदास पाराशर ने बताया कि ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा स्नान करने से कई गुना फल मिलता है और मनोकामना पूरी होती है ।पंडित बालकिशन पाराशर ने बताया कि पूर्णिमा स्नान से सभी रोग दोष और पाप दूर होते है ।
विज्ञापन
जयपुर घाट पर महाआरती आज
शनिवार को दूसरे दिन भी पूर्णिमा मनाई गई। ऐसे में दिव्य महाआरती संघ की ओर से शनिवार की शाम जयपुर घाट पर सरोवर की महाआरती की जाएगी। संरक्षक अजय शर्मा ने बताया कि ज्योषिचार्य पं. कैलाश नाथ दाधीच के आचार्यत्व एवं पं. चंद्र शेखर गौड़ के सानिध्य में तीन मंच से महाआरती की जाएगी। इस मौके पर मुख्य यजमान मार्बल व्यवसायी धीरज अग्रवाल सपरिवार सरोवर का अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन