{"_id":"65e84d9b88f4f57c0d05d25e","slug":"third-phase-of-interview-for-junior-law-officer-recruitment-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती के साक्षात्कार का तृतीय चरण, 12 से 14 मार्च तक होगा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती के साक्षात्कार का तृतीय चरण, 12 से 14 मार्च तक होगा आयोजित
Wed, 06 Mar 2024 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Mar 2024 04:33 PM IST
सार
Rajasthan: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) भर्ती-2023 के पदों हेतु साक्षात्कार का तृतीय चरण 12 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती के साक्षात्कार का तृतीय चरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) भर्ती-2023 के पदों हेतु साक्षात्कार का तृतीय चरण 12 मार्च से 14 मार्च 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि तृतीय चरण में 54 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को समस्त मूल प्रमाण-पत्र, विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर दो प्रतियों में भरकर मय मूल प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन