फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Horse dance competition held in Pushkar fair

Ajmer News: घोड़ों ने किया ऐसा नृत्य की देखने वालो का लगा तांता, नृत्य प्रतियोगिता में जमकर थिरके घोड़े

Mon, 11 Nov 2024 10:47 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 10:47 PM IST
सार

अजमेर के पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में सोमवार को मेला मैदान में अश्व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ढोल धमाके की थाप पर घोड़ों ने नृत्य करते हुए करतब दिखाए।

विज्ञापन
Ajmer News: Horse dance competition held in Pushkar fair
पुष्कर मेले में अश्व नृत्य प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के पुष्कर में इन दिनों चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यहां कल मेला मैदान में ऊंट शृंगार प्रतियोगिता और ऊंट नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं सोमवार को मेला मैदान में अश्व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ढोल धमाका की थाप पर मेला मैदान में मौजूद घोड़ों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन


पुष्कर मेले में हुआ अश्व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन


इन घोड़ों का डांस देखने के लिए देसी विदेशी सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा और उन्होंने इस यादगार पलों को अपने कैमरों में कैद किया। घोड़ों का नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक मेला मैदान में मौजूद रहे। ढोल की थाप पर अपने मालिक के इशारों पर नृत्य करते हुए घोड़ों ने करतब भी दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्कर मेले में हुआ अश्व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में प्रशासन की ओर से सर्वश्रेष्ठ नृत्य करने वाले घोड़े के मालिकों को पुरस्कृत भी किया गया। पशुपालन विभाग के डॉक्टर कुलदीप अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में 15 प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें से एक अनुपस्थित था, तीन जूरी ने इनको जज किया जिसमें प्रथम स्थान पर इस्माइल खान, द्वितीय स्थान पर चावंडिया के अशोक कुमार विजय रहे। जिन्हें नगद राशि के साथ पुरस्कृत किया गया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed