{"_id":"66e99951bc8d560c2a0e4049","slug":"the-dead-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-from-a-noose-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, छह माह पहले ही हुआ था विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, छह माह पहले ही हुआ था विवाह
Tue, 17 Sep 2024 08:29 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:29 PM IST
सार
Ajmer News: केकड़ी शहर में ढण्ड का रास्ता पर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने बीती रात विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में ढण्ड का रास्ता पर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने बीती रात विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पीहर पक्ष की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर पति सहित अन्य के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं व दहेज प्रतिशेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतारण निवासी अंजू (24) पुत्री लक्ष्मीनारायण जीनगर का विवाह छह माह पहले 6 मार्च 2024 को यहां ढण्ड का रास्ता स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के सामने रहने वाले दिव्यांशु जीनगर के साथ हुआ था। बीती रात अंजू ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर लटक कर ईहलीला समाप्त कर ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पति सहित अन्य ने दरवाजा खटखटाया तथा आवाजें लगाई, लेकिन अन्दर से किसी तरह का जवाब नहीं मिला। परिवारजन ने खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर देखा तो अंजू फांसी के फंदे पर लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन