फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   The accused who murdered Ajmer woman by slitting her throat has been arrested

Ajmer Crime: महिला की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की थी हत्या; जानें

Mon, 24 Feb 2025 05:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Feb 2025 05:33 PM IST
सार

Ajmer: एडिशनल एसपी (ग्रामीण) दीपक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड, साइबर सेल, डीएसटी टीम और अन्य टीमों को घटनास्थल पर भेजकर साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
The accused who murdered Ajmer woman by slitting her throat has been arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के बोराडा थाना पुलिस ने महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या के मामले में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना 19 फरवरी 2025 को अजमेर जिले के ग्राम पाण्डरवाडा में हुई थी, जहां 20 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजमेर ने तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी (ग्रामीण) दीपक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड, साइबर सेल, डीएसटी टीम और अन्य टीमों को घटनास्थल पर भेजकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता छोटूलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की गंभीर जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


जांच के दौरान गोपनीय सूचना और तकनीकी सहायता से यह खुलासा हुआ कि मृतका का पड़ोसी चेतन बलाई (31) उससे एकतरफा प्रेम करता था। हालांकि, मृतका ने उससे दूरी बना ली थी और उससे कोई विशेष लगाव नहीं रखती थी। आरोपी को संदेह था कि मृतका किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध में थी, जिससे नाराज होकर उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गहन अनुसंधान के बाद आरोपी चेतन बलाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने गुस्से में आकर यह कदम उठाया था। फिलहाल, पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है और सभी साक्ष्यों का विश्लेषण जारी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे इस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed