{"_id":"6888d2cbbbf3c27cbf0316ce","slug":"supplementary-examination-of-secondary-education-board-rajasthan-from-6th-august-know-full-details-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3224178-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: राजस्थान बोर्ड की पूरक परीक्षा 6 अगस्त से,टाइम टेबल और एडमिट कार्ड जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: राजस्थान बोर्ड की पूरक परीक्षा 6 अगस्त से,टाइम टेबल और एडमिट कार्ड जारी
Tue, 29 Jul 2025 08:19 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 08:19 PM IST
सार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा 6 से 8 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम और प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। नियमित परीक्षार्थी स्कूल से और स्वयंपाठी मुख्य परीक्षा केन्द्र से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान बोर्ड की पूरक परीक्षा 6 से 8 अगस्त तक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान द्वारा आयोजित पूरक परीक्षा-2025 आगामी 6 अगस्त से 8 अगस्त तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बोर्ड ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम और प्रवेश पत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं।
कंट्रोल रूम 1 अगस्त से सक्रिय
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा संचालन को सुचारू रखने के लिए 1 अगस्त से कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है, जो परीक्षा समाप्ति तक हर दिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कार्यरत रहेगा। किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए परीक्षार्थी कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबरों 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र कैसे प्राप्त करें?
बोर्ड के अनुसार, पूरक परीक्षा में शामिल हो रहे नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित स्कूल प्रधान अपने पूर्व प्रदत्त आईडी व पासवर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं स्वयंपाठी छात्रों के प्रवेश पत्र मुख्य परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक द्वारा डाउनलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
डाउनलोड की गई हार्ड कॉपी की जांच और प्रमाणीकरण के बाद ही प्रवेश पत्र छात्रों को वितरित किए जाएंगे।
परीक्षा सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध
बोर्ड सचिव ने बताया कि पूरक परीक्षा-2025 की समस्त केन्द्र सामग्री जैसे उपस्थिति पत्रक, नामावली, विषयवार बैठक व्यवस्था एवं प्रश्न पत्रों की संख्यात्मक सारणी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है। केन्द्राधीक्षक इन्हें स्कूल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से डाउनलोड कर हार्ड कॉपी निकालकर व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
शुल्क जमा नहीं करने वाले छात्र भी हो सकते हैं शामिल
जो छात्र पूरक परीक्षा शुल्क अभी तक जमा नहीं कर पाए हैं, वे भी निर्धारित शुल्क के साथ परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
उक्त शुल्क का बैंक ड्राफ्ट बनाकर विद्यालय अथवा पूरक परीक्षा केन्द्र पर जमा कराया जा सकता है। स्कूलों को ऐसे छात्रों से ड्राफ्ट प्राप्त कर प्रवेश पत्र जारी करना होगा और ड्राफ्ट को संबंधित परीक्षा केन्द्र पर जमा कराना होगा। केन्द्राधीक्षक नियमानुसार प्रवेशाज्ञा प्रदान करेंगे और शुल्क का ड्राफ्ट 'सचिव, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर' के नाम बनाकर बोर्ड को शीघ्र प्रेषित करेंगे।
पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध
परीक्षार्थी पूरक नामांकन, परीक्षा केन्द्र, समय-सारणी एवं अन्य सभी जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

- नियमित परीक्षार्थी – ₹2100 (₹600 + ₹1500)
- स्वयंपाठी परीक्षार्थी – ₹2150 (₹650 + ₹1500)