फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Student friends reached Jaipur after taking Dandi march from Ajmer

Jaipur: दांडी मार्च यात्रा लेकर जयपुर पहुंचे विद्यार्थी मित्र, संविदा सेवा नियम 2022 में शामिल करने की मांग

Thu, 16 Mar 2023 12:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 Mar 2023 12:04 PM IST
सार

राजस्थान प्रदेश के 33 जिलों के 6500 बेरोजगार वंचित विद्यार्थी मित्र संविदा सेवा नियम 2022 में शामिल करने की मांग लेकर अजमेर से दांडी यात्रा लेकर जयपुर पहंचे।

विज्ञापन
Student friends reached Jaipur after taking Dandi march from Ajmer
दांडी मार्च यात्रा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान प्रदेश के 33 जिलों के 6500 बेरोजगार वंचित विद्यार्थी मित्र अपनी रोजी-रोटी के लिए गुरुवार को जयपुर के 22 गोदाम पर एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार से संविदा सेवा नियम 2022 में शामिल करके विद्यालय सहायक के पद पर रोजगार दिलाने की जोरशोर से मांग की गई।

विज्ञापन


वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राम निवास शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में सभी वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक अजमेर से दांडी मार्च पैदल यात्रा करते हुए गुरुवार को सवेरे 9:00 बजे 22 गोदाम जयपुर पहुंचे। जहां अपने हक के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। यह दांडी यात्रा 13 मार्च को अजमेर से शुरू की गई। इस दौरान तीन वंचित विद्यार्थी मित्रों की तबीयत भी खराब हो गई है।
विज्ञापन


वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता टेकचंद सागर ने बताया कि दांडी मार्च यात्रा में प्रदेशभर के सैकड़ों विद्यार्थी मित्रों भाग ले रहे हैं। उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने बताया कि वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक धरने में शामिल होने के लिए पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


27000 विद्यार्थी मित्रों को बेरोजगार किया
गौरतलब है कि वर्ष 2006-2007 से लेकर 30 अप्रैल 2014 तक विद्यार्थी मित्रों ने सरकारी विद्यालयों में अल्प मानदेय पर सेवाएं दीं। तत्कालीन सरकार ने वर्ष 2014 में बिना किसी आदेश के 27000 विद्यार्थी मित्रों को बेरोजगार कर दिया और 2013 में विद्यार्थी मित्रों को नियमित करने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा शिक्षा सहायक भर्ती निकाली गई, लेकिन भाजपा सरकार ने इस भर्ती को रद्द करके इस भर्ती का नाम विद्यालय सहायक कर दिया। ये भर्ती भी कोर्ट में फंस गई।


चहेते लोगों को नौकरी देने का आरोप
विद्यार्थी मित्रों के आंदोलन को देखते हुए वर्ष 2017 में अस्थायी भर्ती पंचायत सहायक निकाली गई। इसमें अस्पष्ट नियमों और भाई भतीजावाद के कारण अपने चहेते लोगों को नौकरी दे दी। इस कारण राजस्थान में लगभग 6500 विद्यार्थी मित्रों को योग्य होने के बावजूद चयन से वंचित रखा गया। राज्य सरकार के बजट में भी वंचित विद्यार्थी मित्रों को दरकिनार किया गया है। अत:  वंचित विद्यार्थी मित्रों का पूर्व अनुभव को देखते हुए संविदा सेवा नियम 2022 के अनुसार विद्यालय सहायक पदों पर नियुक्ति दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed