फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Staff bid farewell to Ajmer SP Chunaram Jat

Ajmer: एसपी चूनाराम जाट को स्टॉफ ने दी विदाई, कुर्सी सहित कंधे पर उठाया, नई पारी के लिए दी शुभकामनाएं

Sun, 18 Feb 2024 05:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 Feb 2024 05:15 PM IST
सार

Ajmer News: बीते दिनों सरकार की ओर से जारी आईपीएस की तबादला सूची में अजमेर एसपी चुनाराम जाट का तबादला पाली किए जाने के बाद आज अजमेर जिला पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी चुनाराम जाट को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर पुलिस के अधिकारियों व पुलिस स्टाफ ने जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
 

विज्ञापन
Staff bid farewell to Ajmer SP Chunaram Jat
एसपी चूनाराम जाट को स्टॉफ ने दी विदाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सभी पुलिस अधिकारियों के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने कहा डेढ़ साल के कार्यकाल में उन्हें सभी का सहयोग और साथ मिला। उन्होंने सभी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उर्स मेला, पुष्कर मेला, विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सफल हुए सभी के साथ से हुआ है।

विज्ञापन


इसके बाद एसपी चुनाराम जाट को अलवर गेट थानाधिकारी श्याम सिंह चारण, दरगाह थानाधिकारी जगदीश प्रसाद सहित अन्य स्टॉफ ने कुर्सी सहित उन्हे कंधे पर बैठाकर घुमाया और उन्हें कार तक लाए। इस मौके पर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने चुनाराम जाट को बतौर पाली जिले के नए एसपी पद की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एडिशनल एसपी सिटी महमूद खान, ग्रामीण एएसपी वैभव शर्मा, दरगाह सीओ गौरी शंकर, किशनगढ़ सीओ मनीष शर्मा, नसीराबाद सीओ विजय सांखला, अलवर गेट थानाधिकारी श्याम सिंह चारण, दरगाह थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, गंज थानाधिकारी भीकाराम कला, क्लॉक टॉवर थानाधिकारी महावीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व एसपी ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed