फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   SP reprimanded Ajmer MLA for riding Lord Shiva

Ajmer: विधायक को एसपी ने लताड़ा; बोले-आवाज नीचे करके करो बात, भगवान शिव की सवारी निकालने को लेकर हुआ विवाद

Thu, 03 Aug 2023 08:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 03 Aug 2023 08:16 PM IST
सार

अजमेर विधायक और पुलिस अधीक्षक के बीच कहासुनी पुलिस अधीक्षक बोले आवाज नीचे करके बात करो। विधायक कल भगवान शिव की सवारी निकालने की अनुमति लेने के लिए एसपी के पास पहुंचे थे।

विज्ञापन
SP reprimanded Ajmer MLA for riding Lord Shiva
विधायक वासुदेव देवनानी व अन्य। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भगवान शिव की सवारी निकालने को लेकर विधायक वासुदेव देवनानी और अजमेर एसपी में कहासुनी हो गई। विधायक भगवान शिव की सवारी निकालने की अनुमति लेने एसपी के पास पहुंचे थें। इस दौरान एसपी ने विधायक को लताड़ लगा दी और आवाज नीचे करके बोलने की नसीहद दे डाली। 

विज्ञापन


विधायक कल भगवान शिव की सवारी निकालने की अनुमति लेने के लिए एसपी के पास पहुंचे थे। हंगामें के बाद विधायक वासुदेव देवनानी और भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने गहलोत सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए हिंदुओं के धार्मिक काम में भेदभाव की बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। देवनानी ने कहा कि जब दूसरा समुदाय अनुमति चाहते हैं तो मिलती है, परंतु हमारे त्योहारों पर इनको तकलीफ होती है। देवनानी बोले कि मैं और मेरे साथी एसपी साहब के पास गए और नयी सड़क पर शिव जी की सवारी निकलने की अनुमती मांगी। इनके नियम है डीजे नहीं होगा, हमने माना। अनुमति लेनी होगी, हम तैयार हैं। फिर एसपी को क्या तकलीफ है, जो वो अनुमती नहीं दे रहे हैं। हमने उनसे कहा कि आप कारण बताओ तो एसपी बोले कि किसी नए काम की अनुमती नहीं मिलेगी। देवनानी ने आगे बताया कि कारण पूछने पर एसपी ने एक जन प्रतिनिधि को कहा कि आवाज नीचे करके बात करो, जबकि हम शालीनता से अनुमति मांग रहे थे। देवनानी ने कहा कि प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है और सरकार साम्प्रदायिक सद्भाव के बहाने तुष्टिकरण कर रही है, जो बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed