फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: ABVP creates ruckus over Sophia College Dandiya Night controversy altercation with police

Rajasthan News: सोफिया कॉलेज डांडिया नाइट विवाद में एबीवीपी का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक के बाद माहौल गरमाया

Fri, 03 Oct 2025 03:19 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 03 Oct 2025 03:19 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर के सोफिया कॉलेज में डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान एंकर की टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया। एबीवीपी ने विरोध-प्रदर्शन किया, पुलिस से झड़प भी हुई। कॉलेज प्रशासन ने माफी से इनकार किया, जिससे तनाव और बढ़ गया।
 

विज्ञापन
Ajmer News: ABVP creates ruckus over Sophia College Dandiya Night controversy altercation with police
एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प के बाद माहौल गरमाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के प्रतिष्ठित मिशनरी सोफिया कॉलेज में आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम विवादों में घिर गया है। कार्यक्रम के दौरान एंकर द्वारा छात्राओं को संबोधित करते हुए की गई टिप्पणी ‘किसी का सैयां है क्या, तो दिखाओ अपनी एनर्जी’ ने छात्राओं और दर्शकों को असहज कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कॉलेज प्रशासन और छात्र संगठनों के बीच टकराव का कारण बन गया।

विज्ञापन

 
एबीवीपी का प्रदर्शन और पुलिस से नोकझोंक
विवाद बढ़ने पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए प्राचार्य से सार्वजनिक माफी की मांग की।
विज्ञापन


स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर चढ़ने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने जाब्ता तैनात कर स्थिति को संभाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई और एबीवीपी ने सड़क जाम कर दी, जिसे पुलिस ने बलपूर्वक खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan Spy Camera Controversy: जासूसी कैमरा विवाद; टीकाराम जूली ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा

 
कॉलेज प्रशासन का रुख और छात्रों की चेतावनी
बाद में कॉलेज प्रिंसिपल ने छात्रों से वार्ता की, लेकिन माफी देने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि प्रशासन अपनी गलती स्वीकार नहीं करता तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
 
एबीवीपी का आरोप और सुरक्षा व्यवस्था
एबीवीपी महानगर सहमंत्री वीरेन्द्र जडेजा ने कहा कि मिशनरी संस्था द्वारा संचालित सोफिया कॉलेज ने पवित्र सांस्कृतिक आयोजन को अश्लीलता का केंद्र बना दिया है। उनका आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी छात्राओं का और धार्मिक भावनाओं का अपमान है। विवाद को देखते हुए पुलिस ने कॉलेज परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अलवर सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान मोबाइल और सिम बरामद, दो कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed