फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Slogans raised against BJP candidate Suresh Singh Rawat from Pushkar

Rajasthan Election: भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, लगातार हो रहा है विरोध

Mon, 20 Nov 2023 01:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 20 Nov 2023 01:34 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे भाजपा प्रत्याशियों के विरोध के स्वर सामने आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशियों के लिए लगातार मुश्किलें खड़ी हो रही है और उनके सामने चुनाव में हार का डर मंडरा रहा है। पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत का लगातार विधानसभा के क्षेत्रवासी विरोध कर रहे हैं और उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
Slogans raised against BJP candidate Suresh Singh Rawat from Pushkar
पुष्कर से भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत के लगे मुर्दाबाद के नारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग पुष्कर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सुरेश सिंह रावत मुर्दाबाद के नारे लगाते दिख रहे हैं। ग्रामवासियों का आरोप है कि 10 सालों से विधायक रहने के बावजूद भी सुरेश सिंह रावत ने कोई विकास कार्य नहीं कराए, जिसको लेकर उन्होंने भाजपा व सुरेश सिंह रावत का बहिष्कार किया है। नारेबाजी कर रहे युवाओं का आरोप है कि सुरेश सिंह रावत ने हिंदू मुस्लिम करके जनता को धोखा दिया है, उन्होंने चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में कोई ध्यान नहीं दिया। उनके क्षेत्र की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीण काफी खफा
ग्रामवासियों का आरोप है कि सुरेश सिंह रावत इस बार बुरी तरीके से हारेंगे और गांव के लोग उनको वोट नहीं देंगे। वहां की जनता का ऐसा मानना है कि पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में 10 सालों से विधायक रहने के बावजूद भी सुरेश सिंह रावत ने कोई विकास कार्य नहीं किया। जिसको लेकर जनता का गुस्सा लगातार फूट रहा है और विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासी सुरेश सिंह रावत के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर अपने रोष का इजहार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed