{"_id":"65645c4e0af37d1336094a86","slug":"singer-amit-mishra-reached-pushkar-fair-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pushkar Mela: शीत लहर के बीच अमित मिश्रा ने की सुर व संगीत की बरसात, जमकर झूमें मेलार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pushkar Mela: शीत लहर के बीच अमित मिश्रा ने की सुर व संगीत की बरसात, जमकर झूमें मेलार्थी
Mon, 27 Nov 2023 02:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:37 PM IST
सार
Pushkar Mela: बॉलीवुड़ सिंगर अमित मिश्रा ने रविवार की रात शीतलहर के बीच पुष्कर मेले में अपनी गायिकी का जादू बिखेरा। उनके गानों पर स्टेडियम में मौजूद युवा संगीत प्रेमी जमकर थिरकें तथा खूब तालियां बजाई। इस मौके पर प्रशासन की ओर से शानदार आतिशबाजी भी की गई। जिससे मेला स्टेडियम में सतरंगी छटा बिखर गई।
विज्ञापन
शीत लहर के बीच अमित मिश्रा ने की सुर व संगीत की बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यटन विभाग की ओर से रविवार की शाम मेले में बॉलीवुड नाइट आयोजित की। रंगमंच पर अमित मिश्रा के पहुंचते ही मेला मैदान तालियों की गड़गड़ाहट व सीटियों से गूंज उठा। अमित ने इक हो गए हम और तुम की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने दिल चाहता है कि कभी न बीते ये चमकिले दिन, ओ जानिया सुनियो रे, किना सोने तोनु रब ने बनाया सहित एक के बाद एक कई सुपरहिट गानें सुनायें। अमित ने करीब दो घंटे तक गायिकी के साथ-साथ अपनी अदाओं के भी जलवें बिखेर का उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल हुए एसपी
इस दौरान वे मंच से उतर कर वीआईपी दीर्घा में पहुंचे और एसपी चुना राम जाट को अपने गाने के साथ डांस कराया। उनके संगीत भरे रोमांटिक गानों पर उपस्थित दीवानें जमकर झूमें। बॉलीवुड़ नाइट का जिला कलक्टर डॉ भारती दीक्षित, एसपी जाट सहित कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार सहित लुत्फ उठाया। वहीं अमित के गानों को सुनने तथा नजदीक से उनकी एक झलक देखने के लिए पुष्कर, अजमेर समेत आस-पास के शहरो व गांवों से संगीत प्रेमियों की भीड़ उमड़ गई। इससे पहले टीवी कलाकार रविंद्र जॉनी ने हास्य रस की रचनाएं सुना कर मेलार्थियों को खूब हंसाया। संचालन वृतिका शर्मा ने किया। अंत में अतिथि मेहमान का अभिनंदन किया।
विज्ञापन