फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Sindhi community celebrated Cheti Chand with great pomp in Ajmer

Ajmer News: सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया चेटीचंड, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने गरबा और डांडिया खेला

Sun, 30 Mar 2025 08:05 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 08:05 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों और सिंधी समाज को चेटीचंड, नवरात्रि और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की संस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली भारतीय धरोहर का अभिन्न अंग हैं।

विज्ञापन
Sindhi community celebrated Cheti Chand with great pomp in Ajmer
सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया चेटीचंड

विस्तार

अजमेर में सिंधी समाज ने चेटीचंड पर्व के अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी शामिल हुए। शोभायात्रा में समाज के हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देवनानी ने समाज के लोगों के साथ गरबा और डांडिया खेला, जिससे माहौल और अधिक उल्लासमय हो गया।
विज्ञापन


यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल की स्तुति की और भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाए। आयोजन का मुख्य आकर्षण 50 से अधिक सजीव झांकियां रहीं, जो भगवान झूलेलाल के जीवन, सिंधी संस्कृति और समाज की परंपराओं को प्रदर्शित कर रही थीं। श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में सजे हुए थे और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने माहौल को भक्ति और उल्लास से भर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद और मिठाई वितरित की गई, जिससे पूरे शहर में उत्सवी माहौल बना रहा। शोभायात्रा के दौरान समाज के युवा, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए और भगवान झूलेलाल की आराधना की।

 
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों और सिंधी समाज को चेटीचंड, नवरात्रि और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज की संस्कृति, परंपराएं और जीवनशैली भारतीय धरोहर का अभिन्न अंग हैं। समाज की एकजुटता और संस्कारों को बनाए रखना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी समृद्ध संस्कृति से जुड़ी रहें।

ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन

शोभायात्रा में सिंधी समाज के वरिष्ठ नेताओं, गणमान्य नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सिंधी समाज ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखते हुए समाज में आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।
 

अजमेर में सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया चेटीचंड

 

अजमेर में सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया चेटीचंड

ये वीडियो भी देखें...

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed