फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Sara Ali Khan reached the door of Khwaja Garib Nawaz

Ajmer: ख्वाजा गरीब नवाज के दर पहुंचीं अभिनेत्री सारा अली खान, आने वाली फिल्म की कामयाबी के लिए मांगी दुआ

Mon, 22 May 2023 01:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 22 May 2023 01:00 PM IST
सार

अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म की कामयाबी के लिए सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह दुआ मांगने पहुंचे।

विज्ञापन
Sara Ali Khan reached the door of Khwaja Garib Nawaz
ख्वाजा गरीब नवाज के दर पहुंचीं अभिनेत्री सारा अली खान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अभिनेत्री सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। उनकी ये फिल्म दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की कामयाबी के लिए अभिनेत्री सारा अली खान अजमेर में सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में जियारत की और कामयाबी की दुआ मांगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


गरीब नवाज की मजार पर सारा के पहुंचने की खबर सुनकर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। दरगाह में जियारत करने के बाद सारा, विक्की कौशल के साथ अजमेर के रामसर गांव पहुंचीं। अभिनेत्री सारा और अभिनेता विक्की कौशल के अजमेर जिले के नसीराबाद उपखंड में रामसर गांव पहुंची। ग्रामीणों ने विक्की कौशल को माला और राजस्थानी साफा पहनाया। विक्की और सारा रामसर गांव के जिस परिवार से मिलने पहुंचे उसमें 185 सदस्य हैं। सभी सदस्य एक साथ मिलजुल रहते हैं। परिवार के मुखिया भंवरलाल माली हैं जो परिवार के सभी फैसले लेते हैं। परिवार के मुखिया भंवरलाल माली के दादा ने संयुक्त परिवार में रहने की ही सीख दी थी। सारा और विक्की की अपकमिंग फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' भी एक संयुक्त परिवार की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की कौशल ने कपिल का किरदार निभाया
लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने कपिल का किरदार निभाया है, जबकि सारा अली खान ने सौम्या का किरदार निभाया है। इस फिल्म में राकेश बेदी, शारिब हाशमी, नीरज सूद और अन्य कलाकार भी अहम रोल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed