{"_id":"6551c7a1123e30c4f7048519","slug":"rs-15-50-lakh-recovered-in-2788-cases-of-railway-ticket-campaign-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: रेलवे का विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 1 दिन में 2788 मामलों में वसूले 15.50 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: रेलवे का विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 1 दिन में 2788 मामलों में वसूले 15.50 लाख रुपये
Mon, 13 Nov 2023 12:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 13 Nov 2023 12:22 PM IST
सार
Ajmer: बेटिकट व नियम विरुद्ध रेल यात्रा करने वाले लोंगों को हतोत्साहित करने के मद्देनजर अजमेर मंडल पर विशेष किलेबंदी के रूप में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 1 दिन में 2788 मामलों में 15.50 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
रेलवे का विशेष टिकट चेकिंग अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ छठ को लेकर इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यूपी, बिहार जाने वाली ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला के आदेश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती मोनिका यादव व विवेकानंद शर्मा के निर्देशन में मंडल के विभिन्न खण्डों अजमेर -आबूरोड-पालनपुर एवं अजमेर-उदयपुर-डूंगरपुर खण्डों पर संचालित होने वाली विभिन्न ट्रेनों, स्टेशनों और आरक्षित कोचों में सघन टिकट चेकिंग की गई।
2788 मामलों से कुल 15 लाख की वसूली
इसमें बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुक कराए सामान ले जाना, धूम्रपान और गंदगी फैलाने के कुल 2788 मामलों से कुल 15,50,000/ रुपये की टिकट चेकिंग आय अर्जित की गई। यह मंडल की एक दिन में अर्जित की गई अब तक की सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय है। नियम विरुद्ध यात्रा करने वाले यात्रियों से किराया व जुर्माना वसूला किया गया।
विज्ञापन
2788 मामलों से कुल 15 लाख की वसूली
इसमें बिना टिकट, अनियमित टिकट, बिना बुक कराए सामान ले जाना, धूम्रपान और गंदगी फैलाने के कुल 2788 मामलों से कुल 15,50,000/ रुपये की टिकट चेकिंग आय अर्जित की गई। यह मंडल की एक दिन में अर्जित की गई अब तक की सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय है। नियम विरुद्ध यात्रा करने वाले यात्रियों से किराया व जुर्माना वसूला किया गया।
विज्ञापन