फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC Revenue and Executive Officer Exam 2022 Last chance to upload certificate issued by competent authority

RPSC: राजस्व और अधिशाषी अधिकारी परीक्षा 2022, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र अपलोड करने का अंतिम अवसर

Fri, 31 May 2024 09:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 31 May 2024 09:59 PM IST
सार

राजस्व अधिकारी ग्रेड द्वितीय और अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा 2022 को लेकर आरपीएससी ने सूचना जारी की है। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र अपलोड करने के सूचना आयोग की वेबसाइट पर जाएं।

विज्ञापन
RPSC Revenue and Executive Officer Exam 2022 Last chance to upload certificate issued by competent authority
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजस्व अधिकारी ग्रेड द्वितीय एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ प्रतियोगी परीक्षा 2022 के राजस्थान नगर पालिका अधीनस्थ सेवा एवं स्थानीय निकाय विभाग मंत्रालयिक सेवा में कार्यरत अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र अपलोड करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आयोग द्वारा दिनांक 14 मई 2023 को आयोजित उक्त परीक्षा के संयुक्त विज्ञापन संख्या-09/परीक्षा/ईओ/आरओ एंड एईएन/डीएलबी/ईपी-1/2022-23 दिनांक 24.08.2022 द्वारा विज्ञापित पदों में राजस्थान नगर पालिका अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा के कर्मचारी एवं स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारियों हेतु पद आरक्षित हैं। इन आरक्षित पदों हेतु परीक्षा में सम्मिलित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी जो उक्त विभागों में कार्यरत तथा इन पदों हेतु योग्यता रखते हैं, को आयोग की वेबसाइट के एग्जाम डैश बोर्ड पर इंस्ट्रक्शन/लिंक्स/इंट. लेटर/सर्टिफिकेट्स में संबंधित परीक्षा के समक्ष उपलब्ध प्रोफार्मा को डाउनलोड कर अपने विभाग के सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र जारी करवा कर 3 जून से 10 जून 2024 को रात्रि 12 बजे तक आवश्यक रूप से अपलोड करना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में उक्त प्रमाण-पत्र अपलोड कर दिए गए हैं, उन्हें पुनः अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। उक्त अवधि के पश्चात् इस संबंध में अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा।प्रमाण-पत्र स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध अपने आवेदन को एडिट कर आइडेंटिफिकेशन एंड एनक्लोजर सेक्शन में दिए गए मिनिस्ट्रीयल एम्प्लॉई सेक्शन पर उपलब्ध मिनिस्ट्रीयल एम्प्लोयी सर्टिफिकेट पर अपलोड किए जा सकेंगे। निर्धारित दिनांक के बाद इस संबंध में प्राप्त किसी भी प्रकार के पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed