फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC News: Unqualified candidates of Deputy Commandant Recruitment 2025 should withdraw online application

RPSC: उप समादेष्टा भर्ती 2025 के योग्यताविहीन अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन वापस लें, अन्यथा हो सकती है यह कार्रवाई

Sat, 26 Apr 2025 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Apr 2025 05:47 PM IST
सार

Ajmer News: आरपीएससी के तहत उप समादेष्टा भर्ती 2025 के योग्यताविहीन अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन वापस लेने के लिए आयोग की ओर से आगाह किया गया है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
RPSC News: Unqualified candidates of Deputy Commandant Recruitment 2025 should withdraw online application
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा उप समादेष्टा (गृह रक्षा विभाग) भर्ती 2025 के अंतर्गत वांछित योग्यता न होने पर भी ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन वापस लेने का अवसर दिया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि 18 मार्च 2025 को उक्त भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिनांक 24 मार्च से दिनांक 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ajmer: RAS सहित कई परीक्षाओं के इंटरव्यू की तारीखें घोषित, राजस्व एवं अधिशाषी अधिकारी परीक्षा में यह अपडेट
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि विज्ञापन में उल्लेखित अनिवार्य योग्यताओं अनुसार उक्त पदों के लिए आवेदन करने के लिए केवल सेना के कैप्टन स्तर के सेवानिवृत्त/त्यागपत्र देने वाले भूतपूर्व अधिकारी अथवा इमरजेंसी व शॉर्ट सर्विस कमीशन से मुक्त/विमुक्त ही पात्र हैं। भर्ती के लिए इस प्रकार की विशिष्ट योग्यता होने के बाद भी अनेक अयोग्य अभ्यर्थियों ने इस पद के लिए आवेदन किया है। अनपेक्षित संख्या में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने पर आयोग ने प्राप्त आवेदनों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा योग्यता न होने पर भी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आगाह किया जाता है कि वे अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक नौ मई 2025 तक वापस ले लें। ऐसा न किए जाने पर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 217 को अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Ajmer News: PTI, लाइब्रेरियन व माइनिंग इंजीनियर सहित कई पदों की परीक्षाएं निर्धारित; 3 से 7 मई तक होंगी आयोजित
 
योग्य अभ्यर्थियों को भी अपलोड करना होगा सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र
उक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले विज्ञापन के अनुसार वांछित अनिवार्य योग्यताधारी अभ्यर्थियों को भी अपना सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ दिनांक नौ मई 2025 तक अपलोड करना होगा। सेवानिवृत्ति प्रमाण-पत्र अपलोड करने के लिए ऑनलाइन संशोधन और ऑनलाइन आवेदन वापस लेने का लिंक उक्त दिनांक तक सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed