फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC News: Senior Teacher (Sanskrit Education Dept.) Competitive Exam 2024, Provisional List Released

RPSC News: वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024, पात्रता जांच हेतु विचारित सूची जारी

Tue, 13 May 2025 09:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 13 May 2025 09:44 AM IST
सार

आरपीएससी ने वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 की पात्रता जांच हेतु विज्ञान तथा गणित विषय की विचारित सूची जारी की है। इस संबंध में आवश्यक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
RPSC News: Senior Teacher (Sanskrit Education Dept.) Competitive Exam 2024, Provisional List Released
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत विज्ञान तथा गणित विषय के पदों हेतु पात्रता जांच के लिए विचारित सूचियां जारी की गई हैं। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि विज्ञान विषय के पदों हेतु प्रश्न पत्र-प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर 2024 को किया गया था। गणित विषय के पदों हेतु प्रश्न पत्र प्रथम की परीक्षा 29 दिसंबर 2024 तथा प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा 30 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी। जिसके फलस्वरूप विज्ञान विषय के 189 तथा गणित विषय के 242 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच हेतु विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bhilwara: रायला पुलिस को बड़ी सफलता, चंदन की लकड़ी से भरा ट्रक किया जब्त; एक तस्कर को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किए जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है तथा यह चयन/वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी।
उपरोक्तानुसार विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी-अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। 

ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने हेतु आयोग द्वारा दिनांक 19 से 25 मई 2025 (रात्रि 11.59) तक लिंक खोला जाएगा। इस क्रम में यह भी सूचित किया जाता है कि विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (संस्कृत शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जाएगी। 


ये भी पढ़ें: Sikar News: बिजली का कनेक्शन करते समय लगा करंट, चपेट में आने से दो ठेका कर्मियों की हुई दर्दनाक मौत

अतः ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिन्ट ऑप्शन पर जाकर संपूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को दो प्रतियों में प्रिन्ट कर अपने पास संभालकर रखें एवं संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान, जयपुर की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित हों। इस हेतु संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचित कराने की कार्रवाई सम्पादित की जाएगी एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नहीं की जाएगी। 

विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में विचारित नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच/ सत्यापन उपरांत, पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके उपरांत आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति हेतु संबंधित विभाग को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed