फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC Librarian PTI and Assistant Professor admit card uploaded

RPSC: लाइब्रेरियन, पीटीआई और असिस्टेंट प्रोफेसर के एडमिट कार्ड अपलोड, 17 मार्च को अजमेर-जयपुर में होगा एग्जाम

Fri, 15 Mar 2024 03:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 03:48 PM IST
सार

लाइब्रेरियन, पीटीआई और असिस्टेंट प्रोफेसर के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं। 17 मार्च को अजमेर और जयपुर में एग्जाम कराया जाएगा।

विज्ञापन
RPSC Librarian PTI and Assistant Professor admit card uploaded
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा, 2023 के तहत ऐच्छिक विषय हिन्दी की परीक्षा का आयोजन अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर एवं ऐच्छिक विषय स्कल्पचर (मूर्तिकला) की परीक्षा का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर दिनांक 17 मार्च 2024 को होगा। परीक्षा प्रातः नौ बजे से 12 बजे तक (प्रश्न पत्र प्रथम) एवं दोपहर 2ः30 बजे से 5ः30 बजे तक (प्रश्न पत्र द्वितीय) होगी।

विज्ञापन


परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न-पत्र हेतु ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। आयोग सचिव रामनिवास मेहता में बताया कि परीक्षा के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर 14 मार्च 2024 को अपलोड किए गए। इस अनुसार अभ्यर्थी यथा शीघ्र प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन


एक घंटे पहले पहुंचना होगा
परीक्षा केन्द्र पर किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को पहचान हेतु परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed