{"_id":"65f3034685ba75c996077e7b","slug":"rpsc-last-chance-for-candidates-included-in-considered-list-who-were-absent-in-counseling-of-assistant-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC: सहायक नगर नियोजक की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC: सहायक नगर नियोजक की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर
Thu, 14 Mar 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2024 07:32 PM IST
सार
सहायक नगर नियोजक की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से अंतिम अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक नगर नियोजक (नगर नियोजन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों में से काउंसलिंग के दौरान अनुपस्थित रहे 13 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए 21 मार्च 2024 को प्रातः नौ बजे आयोग कार्यालय में व्यक्तिशः उपस्थित होना होगा। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आयोग द्वारा उक्त पदों हेतु 22 फरवरी 2024 को पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई थी। इस सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 11 मार्च 2024 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया गया। इस दौरान अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए आयोग द्वारा अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आयोग वेबसाइट से काउंसलिंग लेटर, निर्धारित प्रारूप में जारी अनुभव प्रमाण-पत्र मय कार्य विवरण/कार्य आदेश, रुपये 50/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टांप पर जारी निर्धारित शपथ-पत्र, विस्तृत आवेदन-पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक को आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन