फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC EO RO Vacancy 2022 Re-Exam Date Pattern and Guidelines to Follow Check Full Details in Hindi

Rajasthan News: 23 मार्च को दोबारा होगी RPSC RO और EO 2022 की भर्ती परीक्षा, यहां जानें पूरी जानकारी

Sat, 22 Mar 2025 02:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Mar 2025 02:31 PM IST
सार

Ajmer: पहले यह परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित हुई थी, जिसमें 111 पदों के लिए 1.96 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेकिन बीकानेर के नया शहर पुलिस थाना में 4 मई 2023 को नकल से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। जांच में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
RPSC EO RO Vacancy 2022 Re-Exam Date Pattern and Guidelines to Follow Check Full Details in Hindi
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्व अधिकारी (RO) ग्रेड-2 और अधिशाषी अधिकारी (EO) ग्रेड-4 भर्ती परीक्षा 2022 को पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 23 मार्च 2025 को एक पारी में होगी, जिसमें लगभग 4.37 लाख उम्मीदवार शामिल होंगे। इसके लिए 26 जिला मुख्यालयों पर 1318 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन

पेपर लीक और नकल मामला
पहले यह परीक्षा 14 मई 2023 को आयोजित हुई थी, जिसमें 111 पदों के लिए 1.96 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लेकिन बीकानेर के नया शहर पुलिस थाना में 4 मई 2023 को नकल से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। जांच में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


पढ़ें: राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, नगर के पहलवानों ने किया जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच और पुनः परीक्षा का निर्णय
RPSC ने 12 जून 2024 को एटीएस और एसओजी को जांच का निर्देश दिया। 2 से 8 अगस्त 2024 के बीच संदिग्ध अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की पुनः जांच की गई। 19 अक्तूबर 2024 को एसओजी, जयपुर ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच रिपोर्ट में पेपर लीक और नकल की पुष्टि होने पर परीक्षा को रद्द कर पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

  • परीक्षा तिथि: 23 मार्च 2025

  • समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

  • एडमिट कार्ड: आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और SSO पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

  • प्रवेश समय: परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य है।

  • OMR उत्तर पत्रक: पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed