फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC Commission sent list of doubtful candidates to SP including ADG SOG and Collector

RPSC: आयोग ने ADG, SOG और कलेक्टर सहित SP को भेजी संदिग्ध अभ्यर्थियों की सूची, रखी जाएगी विशेष निगरानी

Fri, 15 Mar 2024 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 05:39 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एडीजी, एसओजी और सभी कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षकों को 557 संदिग्ध परीक्षा अभ्यर्थियों की सूची भेजी है। परीक्षा अवधि के दौरान इन पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

विज्ञापन
RPSC Commission sent list of doubtful candidates to SP including ADG SOG and Collector
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अतिरिक्त महानिदेशक-एसओजी सहित समस्त जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों से भर्ती परीक्षाओं की दिनांक को भर्ती परीक्षाओं से विवर्जित तथा संदिग्ध अभ्यर्थियों पर सघन निगरानी रखने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अथवा अन्य भर्ती संस्थाओं द्वारा भर्ती परीक्षाओं में सम्मिलित होने से विवर्जित/ संदिग्ध अभ्यर्थियों की सूची जिलेवार संबंधित जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को भेजी गई है। उक्त सूचियों में सांचौर, बांसवाड़ा, उदयपुर, करौली एवं जालौर जिले से सर्वाधिक अभ्यर्थी हैं। सूची में कुल 557 संदिग्धों के नाम हैं, जिलेवार संख्या निम्नानुसार है, जिसमें... अजमेर- एक, अलवर- 12, बालोतरा- आठ, बांसवाड़ा- 99, बाड़मेर- 16, ब्यावर- एक, भरतपुर- 11, भीलवाडा- तीन, बीकानेर- नौ, बूंदी- एक, चित्तौड़गढ़- छह, चूरू- दो, दौसा- 16, डीडवाना कुचामन- पांच, धौलपुर- एक, डूंगरपुर- 31, फलौदी- तीन, गंगापुर सिटी- एक, हुनमानगढ़- एक, जयपुर- 12, जयपुर ग्रामीण- 15, जैसलमेर- एक, जालौर- 27, झुंझुनूं- पांच, जोधपुर- नौ, जोधपुर ग्रामीण- 13, करौली- 28, कोटुपूतली-बहरोड़- पांच, नागौर- छह, पाली- एक, प्रतापगढ़- दो, सांचौर- 129, सवाई माधोपुर- आठ, सीकर- पांच, श्रीगंगानगर- दो, टोंक- तीन और उदयपुर- 60 है।
विज्ञापन


आयोग के अनुसार, इन अभ्यर्थियों द्वारा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भर्ती परीक्षाओं की शुचिता को खंडित करने का प्रयास किया जा सकता है। एहतियातन ऐसे व्यक्ति व अभ्यर्थियों से संबंधित रिकॉर्ड को इनके क्षेत्र के पुलिस थानों की ग्रामवार संधारित अपराध सूची में दर्ज कर भर्ती परीक्षाओं के दौरान इनकी गतिविधियों पर सघन निगरानी रखने के लिए सूचित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed