{"_id":"65c0f161ddbdbb58cf0af33c","slug":"rpsc-assistant-engineer-exam-last-chance-for-six-candidates-who-were-absent-opportunities-given-for-counsellin-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC: सहायक अभियंता परीक्षा, काउंसलिंग के लिए प्रदत्त अवसरों में अनुपस्थित रहे छह अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC: सहायक अभियंता परीक्षा, काउंसलिंग के लिए प्रदत्त अवसरों में अनुपस्थित रहे छह अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर
Mon, 05 Feb 2024 08:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 05 Feb 2024 08:02 PM IST
सार
सहायक अभियंता सिविल (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। काउंसलिंग के लिए प्रदत्त अवसरों में अनुपस्थित रहे छह अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता-सिविल (स्वायत्त शासन विभाग) के पदों के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों में से काउंसलिंग के लिए प्रदत्त अवसरों में अनुपस्थित रहे छह अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इन अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए नौ फरवरी 2024 को प्रातः 9.30 बजे आयोग कार्यालय में आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आयोग के विशेषाधिकारी चेतन त्रिपाठी ने बताया कि आयोग द्वारा उक्त पदों हेतु 29 दिसंबर 2023 को पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई थी। इस सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 16 जनवरी 2024 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया गया। इसमें अनुपस्थित रहे नौ अभ्यर्थियों को अतिरिक्त अवसर प्रदान करते हुए पात्रता जांच के लिए एक फरवरी 2024 को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया था। इस पर भी इनमें से छह अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग द्वारा इन अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आयोग वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिनांक को आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। इसमें अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को उक्त पदों के मूल परिणाम में सम्मिलित नहीं किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना अग्निवीर की अंतिम तिथि 11 फरवरी तक
भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 11 फरवरी तक बढ़ाई गई है। आवेदन के इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट अग्नि पथ वायु डाॅट सीडीएसी डाॅट इन से प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 17 जनवरी से प्रातः 11 बजे से 11 फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। दो जनवरी 2004 से दो जुलाई 2007 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है या तीन वर्षीय इन्जीनियरिंग डिप्लोमा धारक या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।