फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC Announcement of date of interview for RAS Recruitment 2023 know other information related interview

RPSC: आरएएस भर्ती 2023 के इंटरव्यू की तारीख का एलान, साक्षात्कार से जुड़ी अन्य जानकारी भी एक क्लिक में जान लें

Mon, 10 Mar 2025 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 06:42 PM IST
सार

RAS Recruitment 2023: आरएएस भर्ती 2023 के इंटरव्यू की तारीख का एलान हो गया है। आयोग की ओर से बताया गया कि इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
RPSC Announcement of date of interview for RAS Recruitment 2023 know other information related interview
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के साक्षात्कार 21 अप्रैल 2025 से शुरू किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम यथा समय जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि भर्ती के अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में सफल रहे 19,355 अभ्यर्थियों हेतु मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को किया गया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम दो जनवरी 2025 को जारी किया। इसमें दो हजार 168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु सफल घोषित किया गया था। इन अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया जाएगा। इस संबंध में अभ्यर्थियों को सूचना उपयुक्त माध्यमों से दे दी जाएगी। अद्यतन जानकारी हेतु अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट का समय-समय पर अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन


कुल 972 पदों के लिए आयोजित होंगे साक्षात्कार
भर्ती का विज्ञापन 28 जून 2023 को जारी किया। कुल 905 पद (राज्य सेवाएं 424 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) के लिए अभ्यर्थियों से एक जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक आवेदन प्राप्त किए गए थे। कार्मिक (क-4/2) विभाग से प्राप्त नवीन वर्गवार वर्गीकरण एवं निर्देशानुसार पदों की कुल संख्या 972 (राज्य सेवाएं 491 एवं अधीनस्थ सेवाएं 481) किए जाने के संबंध में शुद्धि-पत्र संख्या 6/2023-24 दिनांक 19 अक्तूबर 2023 को जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लाख 96 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के लिए हुआ था प्रारंभिक परीक्षा आयोजन
भर्ती अंतर्गत कुल पंजीकृत छह लाख 96 हजार 969 अभ्यर्थियों हेतु प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन एक अक्तूबर 2023 को प्रातः 11 से दोपहर दो बजे तक किया गया। परीक्षा में कुल चार लाख 57 हजार 927 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। परीक्षा समाप्ति उपरांत आयोग द्वारा सायंकाल मॉडल उत्तरकुंजी जारी की गई। इस मॉडल उत्तरकुंजी पर दो अक्तूबर से चार अक्तूबर 2023 तक परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की गई थी। प्राप्त आपत्तियों के परीक्षण उपरांत 20 अक्तूबर 2023 को आरएएस (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed