{"_id":"679798f316deff98340dcf6e","slug":"rpsc-415-candidates-declared-provisionally-successful-for-interview-of-assistant-professor-chemistry-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2563444-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: सहायक आचार्य (केमिस्ट्री) परीक्षा, 415 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: सहायक आचार्य (केमिस्ट्री) परीक्षा, 415 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित
Mon, 27 Jan 2025 09:35 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 09:35 PM IST
सार
चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर, उसे सभी प्रमाण-पत्रों सहित 15 दिनों के भीतर आयोग कार्यालय में जमा करवाने का निर्देश दिया गया है। पात्रता जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य- केमिस्ट्री विषय की परीक्षा के फलस्वरूप 415 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु पूर्णतः अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि उक्त विषय के प्रश्न-पत्र प्रथम एवं द्वितीय की परीक्षा 22 मई 2024 तथा प्रश्न पत्र तृतीय की परीक्षा 7 जनवरी 2024 को आयोजित की गई थी। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
साक्षात्कार हेतु अस्थाई रूप से सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरकर (2 प्रतियों में) तथा समस्त शैक्षणिक/प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति सहित उक्त परिणाम जारी होने की तिथि से 15 दिवस की समयावधि में आवश्यक रूप से आयोग कार्यालय में भिजवा देवें।
अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन की शर्तों के अनुसार किए जाने पर पात्र पाए गए अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार में सम्मिलित किया जाएगा। साक्षात्कार की तिथि के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को यथा समय अवगत करवा दिया जाएगा।