फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RJ Lok Sabha Election: Prime Minister Modi verbally attacked Congress in Pushkar

RJ Lok Sabha Chunav: 'घोषणा पत्र में बेनकाब हुई कांग्रेस की सच्चाई', पढ़ें पुष्कर में PM के भाषण की खास बातें

Sat, 06 Apr 2024 04:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Apr 2024 04:50 PM IST
सार

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में चुनावी रैलियों का दौर जारी है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्कर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और उनके घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
RJ Lok Sabha Election: Prime Minister Modi verbally attacked Congress in Pushkar
पुष्कर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्कर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम राम सा से अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने इतनी बड़ी तादाद देखकर हैरानी जताई। प्रधानमंत्री ने कहा मेरी जहां तक नजर जा रही है, माताएं बहनें दिख रही हैं। मैं उनकों विशेष रूप से प्रणाम करता हूं। इतनी गर्मी में आप मुझे आशीर्वाद देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में आए हैं, लगता है राजस्थान नया इतिहास लिखने जा रहा है। मैं सर झुका करके आपको प्रणाम करता हूं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जय पुष्कर राज रे परमपिता ब्रह्मा जी की जय जय श्रीमन नारायण सावित्री माता की जय। अजमेर नागौर क्षेत्र वीर तेजाजी महाराज और मीराबाई की आध्यात्मिक भूमि है। यह क्षेत्र राष्ट्र गौरव चौहान जैसे शूरवीरों की शौर्य भूमि है। मैं इस महान धरती से राजस्थान की महान अंकित विभूतियों को सिर झुका करके नमन करता हूं। साथियों आज 6 अप्रैल को ही भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई ये सहयोग देखिए आज कि ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा देश के कोने-कोने में कमल खिलाने जा रही है। पूरा देश कह रहा है। माताएं-बहनें कह रही हैं और हर नौजवान कह रहा है... फिर एक बार... 4 जून 400 पार। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की सच्चाई को बेनकाब करने वाला है घोषणा पत्र
प्रधानमंत्री ने कहा साथियों कल कांग्रेस के ने एक झूठ का पुलिंदा जारी किया है। कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत के टुकड़े करने की बू आती है।  झूठ का यह पुलिंदा कांग्रेस की एक बहुत बड़ी सच्चाई, कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणा पत्र है। आप देखिए हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।

कांग्रेस जहां वहां विकास नहीं हो सकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लिए यही कहा जा सकता है कि एक तो करेला ऊपर से नीम चढ़ा। प्रधानमंत्री बोले कांग्रेस जहां रहती है वहां विकास हो ही नहीं सकता। 2014 में आप जैसे जागरूक मतदाताओं की वजह से देश को भारतीय जनता पार्टी की सरकार मिली, जिसके चलते आज भारत समुद्र पर पुल बना रहा है। पहाड़ों में सुरंग बना रहा है। सीमाओं को सुरक्षित कर रहा है।

कांग्रेस पार्टी को सजा मिलनी चाहिए
कांग्रेस के पास नीति बची है और ना कुछ और बचा है। ऐसा लगता है कांग्रेस खुद को ठेके पर दे चुकी है। ऐसी कांग्रेस देश के लिए कुछ नहीं कर सकती। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी महिलाओं की चिंता नहीं की मां का बहनों के विषय में नहीं सोचा ऐसी कांग्रेस पार्टी को सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस के समय में युवाओं महिलाओं तक का जीना दूभर हो गया था। भाजपा ने अपनी बहनों की ही नहीं अपनी बहनों के गर्भ में पल रहे बच्चे तक की चिंता की।

कभी नहीं की नारी शक्ति की परवाह
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस भारत को पिछली शताब्दी में धकेलने का एजेंडा लेकर आई है। कांग्रेस ने कभी नारी शक्ति की परवाह नहीं की है। आजादी के बाद देश की करोड़ों बेटियों का जीवन कष्ट में बीता है, इसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। ऐसी कांग्रेस को सजा मिलनी चाहिए।

माता-बहनों का सम्मान मोदी की गारंटी
हमें 2047 तक भारत को विकसिस बनाना है। हमें भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है। हमें भारत का आत्मनिर्भर बनाना है। ये तभी संभव होगा जब देश की आधी आबादी की भागीदारी का विस्तार होगा। माता-बहनों का सम्मान सुरक्षा ये मोदी की गारंटी है। इसलिए नारी भी कह रही है कि हम मोदी को जिताएंगे, ये नारी की गारंटी है। 

मोदी ऐसा कामदार है जो हर गाली को पचा जाता है
साथियों ये जो देश के बड़े बड़े नामदार हैं। कांग्रेस और शाही परिवार के बड़े बड़े नामदार मोदी को गाली देते हैं। शायद गाली देना उनका काम है, लेकिन ये मोदी ऐसा कामदार है जो हर गाली को पचा जाता है। 

मोदी ने नामदारों की लूट की दुकान का शटर गिरा दिया 
साथियों ये मोदी से इसलिए नाराज हैं, क्योंकि मोदी आज देश के गांव गरीब के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। जनता के पैसे को लूटना ये लोग अपना खानदानी हक समझते थे, लेकिन आज मोदी ने लूट की इस बीमारी का परमानेंट इलाज कर दिया है। मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर गिरा दिया है। इसलिए ये बौखलाए हुए हैं।

राम से इतनी नफरत कोई कैसे कर सकता है
प्रधानमंत्री बोले प्राण प्रतिष्ठा में जाने का विरोध करना शोभा देता है क्या? राम के देश में कांग्रेस में राम को ही बाहर कर दिया। हमारी तो दिन की शुरुआत राम-राम से होती है और जीवन के अंत में भी राम राम बोलकर ही जाते हैं। इस देश की कल्पना बिना राम के कैसे की जा सकती है मेरी तो समझ के बाहर है। राम से इतनी नफरत कोई कैसे कर सकता है।


कांग्रेस सरकार पेपर लीक, माफिया, लूट तक सीमित
पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सिर्फ पेपर लीक, माफिया, लूट की हिस्सेदारी की बातें ही निकलकर आती थी। राजस्थान के लिए लोगों का नजरिया नकारात्मक हो गया था। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से माफिया पर कार्रवाई। अपराधियों पर कानून का शिकंजा कसने की खबरें आती हैं। 

बरसों से लटकी ईआरसीपी पर बनी सहमति
सरकार ने 100 दिन के अंदर ही बरसों से लटकी ईआरसीपी पर सहमति बन गई है। ईआरसीपी से राजस्थान के बड़े इलाके में पानी का संकट खत्म होने जा रहा है। जिस तेज रफ्तार से देश का विकास होना चाहिए, वो सिर्फ भाजपा दे सकती है। पीएम ने कहा कि 19 अप्रैल और 26 अप्रैल दो दिन मतदान के हैं राजस्थान में। हमने अजमेर से भागीरथ चौधरी को उम्मीदवार बनाया है और नागौर में मेरी छोटी बहन ज्योति मिर्धा ने जिम्मेदारी संभाली है। आपका वोट मोदी को मजबूत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed