{"_id":"67c1d2a4d9cdd754ca0df6f6","slug":"reet-exam-2024-exam-completed-smoothly-attendance-of-candidates-was-88-55-percent-know-when-result-will-come-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"REET Exam 2024: परीक्षा निर्विघ्न संपन्न...88.55 फीसदी रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति, रिजल्ट कब आएगा ये जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
REET Exam 2024: परीक्षा निर्विघ्न संपन्न...88.55 फीसदी रही अभ्यर्थियों की उपस्थिति, रिजल्ट कब आएगा ये जान लें
Fri, 28 Feb 2025 08:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2025 08:44 PM IST
सार
REET Exam: रीट परीक्षा 2024 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। परीक्षा के दौरान डमी कैंडिडेट्स पर कड़ी नजर रखी गई। वहीं, इस बार फेस रिकॉग्निशन और बायोमेट्रिक जांच भी हुई।
विज्ञापन
रीट परीक्षा 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 2024 शुक्रवार को निर्विघ्न संपन्न हुई। दूसरे दिन भी परीक्षा पूरे राजस्थान में शांतिपूर्ण रही। बोर्ड प्रशासन ने पूरा दिन प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से नजर बनाए रखी। शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में 88.55 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक महेश चन्द्र शर्मा एवं सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि रीट कार्यालय में बनाए गए वॉर रूम से बोर्ड प्रशासन ने पूरे राजस्थान के परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी एवं जिला प्रशासन के माध्यम से निगरानी रखी। सभी जगह व्यवस्थाएं सुचारू पाई गई। कहीं किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को परीक्षा के लिए पांच लाख 41 हजार 598 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। इनमें से चार लाख 79 हजार 597 ने परीक्षा दी और 62001 गैर हाजिर रहे। उपस्थिति 88.55 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
डमी कैंडिडेट चुनौती
नकल, अनुचित साधन और डमी कैंडिडेट की रोकथाम भी बड़ी चुनौती बन जाती है। इन आशंकाओं को समाप्त करने के लिए राजस्थान में पहली बार रीट परीक्षा में फेस रिकॉग्निशन और बायोमेट्रिक जांच की व्यवस्था की गई। प्रत्येक परीक्षार्थी के अंगूठे की निशानियां ली गईं और यह विवरण संबंधित एजेंसी को बोर्ड की ओर से भेजा जाएगा। इससे डमी कैंडिडेट की बैठने की संभावना खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि यही वजह है कि बोर्ड को परीक्षा आयोजन में किसी भी जिले से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
परिणाम जल्द होंगे जारी
पिछली रीट परीक्षा का परिणाम तीन से साढ़े तीन महीने में आया था, लेकिन इस बार बोर्ड की कोशिश रहेगी कि परिणाम जल्दी जारी कर दिया जाए। फिलहाल, सभी उत्तर पत्रकों की स्कैनिंग का कार्य शुरू हो चुका है, जिसमें 20 से 25 दिन लग सकते हैं। इसके बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा।