{"_id":"683744da08ba15126f0440cb","slug":"rbse-10th-result-2025-umar-khan-increased-the-prestige-of-ajmer-with-95-33-marks-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 10th Result 2025: उमर खान ने 95.33% अंकों के साथ बढ़ाया अजमेर का मान, इंजीनियर बनने का है सपना; परिजन खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 10th Result 2025: उमर खान ने 95.33% अंकों के साथ बढ़ाया अजमेर का मान, इंजीनियर बनने का है सपना; परिजन खुश
Wed, 28 May 2025 10:46 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 28 May 2025 10:46 PM IST
सार
RBSE 10th Result 2025: अरुणोदय पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ने भी उमर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उमर खान हमारे स्कूल का गौरव है। उसकी सफलता बाकी छात्रों के लिए प्रेरणा है। उमर ने इस शानदार परिणाम का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया।
विज्ञापन
उमर खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर की अरुणोदय पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र उमर खान ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 95.33% अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। उमर ने कुल 600 अंकों में से 572 अंक प्राप्त किए हैं, जो इस वर्ष स्कूल के टॉपर्स में शामिल हैं। उमर के पिता, सगीर खान, एक मेहनती नागरिक हैं जिन्होंने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी। उन्होंने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उमर ने दिन-रात मेहनत की और हमें उस पर गर्व है।
पढ़ें: दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, जैसलमेर की भावना ने हासिल किए 99.67 प्रतिशत
अरुणोदय पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ने भी उमर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उमर खान हमारे स्कूल का गौरव है। उसकी सफलता बाकी छात्रों के लिए प्रेरणा है। उमर ने इस शानदार परिणाम का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित पढ़ाई को दिया। उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं और देश की सेवा में योगदान देना चाहते हैं। अजमेर शहर के लिए यह एक गर्व का क्षण है, जब यहां के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर रहे हैं। उमर की यह सफलता यह सिद्ध करती है कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। स्कूल प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने उमर को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।