फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   rbse 10th 12th revaluation scan copy application 2025

Rajasthan News: स्कैन कॉपी और रीव्यू के लिए आवेदन शुरू, छात्रों को मिली बड़ी राहत

Thu, 29 May 2025 09:29 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 29 May 2025 09:29 AM IST
सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने हाल ही में जारी दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों के बाद विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका की संवीक्षा (रीव्यू) और स्केन कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
 

विज्ञापन
rbse 10th 12th revaluation scan copy application 2025
RBSE ने शुरू की संवीक्षा और स्कैन कॉपी प्रक्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने हाल ही में 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी किए हैं। अब बोर्ड ने छात्रों को अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की रीव्यू (पुनः जांच) और स्कैन कॉपी पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया है। इस प्रक्रिया में छात्र अपनी कॉपी देखकर अगर कोई गलती पाते हैं, तो उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है। छात्र चाहें तो ई मित्र केंद्र से या खुद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


दसवीं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 
दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका की स्केन फोटो प्रति और संवीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि सामान्य शुल्क के साथ 4 जून तय की गई है, जबकि विलम्ब शुल्क के साथ यह तिथि 7 जून तक बढ़ाई गई है। उत्तरपुस्तिका का अवलोकन करने के बाद यदि किसी विद्यार्थी को उत्तरों के मूल्यांकन में कोई त्रुटि नजर आती है, तो वह 100 रुपये प्रति विषय शुल्क जमा कर आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। 
विज्ञापन


गणित की कॉपी जांचने के लिए अलग व्यवस्था
इस बार बोर्ड ने गणित विषय की उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच के लिए खास व्यवस्था की है। अगर कोई छात्र गणित के नंबर दोबारा चेक करवाना चाहता है, तो उसे 100 रुपये प्रति विषय के साथ साथ हर सवाल के लिए 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा। ये सुविधा सिर्फ गणित के लिए है, बाकी विषयों के लिए यह व्यवस्था लागू नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, जैसलमेर की भावना ने हासिल किए 99.67 प्रतिशत

12वीं के छात्रों के लिए आज आखिरी मौका
12वीं कक्षा (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के छात्रों के लिए स्कैन कॉपी और रीव्यू के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 मई है। जो छात्र समय पर आवेदन नहीं कर पाए, वे विलंब शुल्क के साथ 1 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही किया जा सकता है।


रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा
इस वर्ष बारहवीं कक्षा के परिणामों में लड़कियों का दबदबा रहा है। साइंस स्ट्रीम का परिणाम 98.43%, कॉमर्स का 99.07% और आर्ट्स का 97.78% रहा। तीनों ही स्ट्रीम्स में लड़कियों ने टॉप स्थान प्राप्त किया है, जो बालिका शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक संकेत है।

आवेदन से पहले जरूर पढ़ें नियम
बोर्ड ने आवेदन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी, नियम और आवेदन फॉर्म अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिए हैं। छात्रों से कहा गया है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें और उसी अनुसार प्रक्रिया पूरी करें। यह व्यवस्था छात्रों को मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शी ढंग से भाग लेने का मौका देती है और अगर कोई गलती हुई है तो उसे सुधारने का अच्छा मौका भी मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed