{"_id":"67cf03eeab665b95110597d5","slug":"rbse-10th-12th-exam-pages-of-english-passbook-were-hidden-in-clothes-12th-student-caught-in-jodhpur-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 10th-12th Exam: कपड़े में छुपा रखे थे अंग्रेजी की पासबुक के पन्ने, 12वीं का परीक्षार्थी पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 10th-12th Exam: कपड़े में छुपा रखे थे अंग्रेजी की पासबुक के पन्ने, 12वीं का परीक्षार्थी पकड़ाया
Mon, 10 Mar 2025 08:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Mar 2025 08:53 PM IST
सार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा जारी है। इसमें इस बार अनुचित साधन के उपयोग का पहला मामला सामने आया। सोमवार को 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में जोधपुर में सालवा कला स्थित परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी को पकड़ा है।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाएं प्रदेश भर में सुचारू रूप से जारी हैं। सोमवार (10 मार्च) को उच्च माध्यमिक अंग्रेजी अनिवार्य विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जोधपुर जिले के सालवा कला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार, परीक्षार्थी पासबुक के दो पन्ने अपने साथ परीक्षा कक्ष में लेकर आया था। जब वीक्षकों ने उसकी जांच की तो उसे नकल करते हुए पाया गया। परीक्षा केंद्र पर तैनात वीक्षकों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बोर्ड के नियमानुसार, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्ती से नियमों का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षाएं निष्पक्ष तरीके से आयोजित हो सके। इसके तहत उड़नदस्ते और पर्यवेक्षकों की टीमों को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
व्यावसायिक विषय की परीक्षा
11 मार्च को: बोर्ड सचिव शर्मा ने आगे बताया कि मंगलवार (11 मार्च) को व्यावसायिक विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सेकेंडरी स्तर पर 77,466 और सीनियर सेकेंडरी स्तर पर 36,037 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि परीक्षाएं बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, फ्लाइंग स्क्वॉड और पर्यवेक्षकों की टीमों को सक्रिय रखा गया है। परीक्षा से संबंधित किसी भी अनियमितता को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड प्रशासन की अपील
बोर्ड प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा में नकल करने से बचें और अपनी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करें। नकल करते पकड़े जाने पर संबंधित परीक्षार्थी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिससे उसका भविष्य प्रभावित हो सकता है। बोर्ड ने शिक्षकों, अभिभावकों और परीक्षा केंद्रों के अधिकारियों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रणाली की शुचिता बनी रहे। प्रदेश भर में परीक्षाओं का शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की निगरानी बनी हुई है। उम्मीद है कि आगामी परीक्षाएं भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगी।