फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RAS Main Exam-2024: Apply to view answer sheets from July 6

RAS Mains Exam: अभ्यर्थी अब देख सकेंगे अपनी उत्तर पुस्तिकाएं, जानें आवेदन से लेकर डाउनलोड तक की पूरी प्रक्रिया

Mon, 22 Jun 2026 08:08 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 08:08 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा दी है। अब अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
RAS Main Exam-2024: Apply to view answer sheets from July 6
आरएएस परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं देखने के लिए आवेदन 6 जुलाई से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 में शामिल अभ्यर्थियों को उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन और डाउनलोड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में आयोग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया तीन हफ्ते तक चलेगी। आयोग ने उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्रति कॉपी शुल्क निर्धारित किया है।
विज्ञापन


6 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 27 जुलाई तक मौका
अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिका देखने के लिए 6 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर कैंडिडेट इंफॉर्मेशन सेक्शन में जाकर आरएएस एग्जाम-2024 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
विज्ञापन


50 रुपये में मिलेगी उत्तर पुस्तिका, इस तारीख तक कर सकेंगे डाउनलोड
आयोग ने उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने के लिए प्रति पुस्तिका 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। शुल्क भुगतान के लिए ऑनलाइन लिंक 10 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी 12 सितंबर 2026 तक अपनी उत्तर पुस्तिकाएं डाउनलोड कर सकेंगे। इसके बाद 12 सितंबर की रात 12 बजे के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पोर्टल से हटा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीकर में चोरों की बदली पसंद! जेवर-नकदी को नहीं लगाया हाथ, घर से दो गैस सिलेंडर उठाकर हुए फरार

RTI या अन्य माध्यम से आवेदन मान्य नहीं होंगे
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए आवेदन केवल आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑनलाइन आरटीआई पोर्टल या किसी अन्य माध्यम से किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed