फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Weather Forecast Update Today Rain warning in 15 districts news in hindi

Rajasthan Weather: 15 जिलों में बारिश की चेतावनी, जयपुर, सीकर और नागौर में तेज अंधड़ और ओलावृष्टि; ऑरेंज अलर्ट

Thu, 20 Feb 2025 08:15 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 20 Feb 2025 08:15 AM IST
सार

Rajasthan Weather: बुधवार शाम को राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज फिर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही तेज अंधड़ और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Forecast Update Today Rain warning in 15 districts news in hindi
बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर मौसम केंद्र ने जयपुर, सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, बीकानेर, नागौर, दौसा, अलवर, करौली, भरतपुर, धौलपुर और सवाई माधोपुर में तेज अंधड़ के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार शाम को राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में तेज अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश के प्रभाव से अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन

जयपुर, सीकर और नागौर में बारिश के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी जयपुर में बुधवार देर शाम भी तेज अंधड़ के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई, वहीं गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र को छोड़कर बाकी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में जालौर प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया, करौली में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। दौसा में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 11.7 डिग्री, प्रतापगढ़ में 30.3 और 17.4 डिग्री तथा झुंझुनू में 28.6 और 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed