फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Supplementary examination of Rajasthan Board of Secondary Education from August 12

Rajasthan: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा 12 अगस्त से, रवाना की गई परीक्षा सामग्री

Wed, 07 Aug 2024 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Aug 2024 09:40 PM IST
सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा 12 से 14 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा सामग्री रवाना की।

विज्ञापन
Rajasthan Supplementary examination of Rajasthan Board of Secondary Education from August 12
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित सालाना परीक्षा में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के करीब 40 हजार विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई थी, जिसके बाद बोर्ड ने पूरक परीक्षा का टाइम टेबल घोषित किया था। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से पूरक परीक्षा 12 से 14 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड की पूरक परीक्षा में 38 हजार 152 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड ने परीक्षा सामग्री के ट्रकों को आज 50 जिलों के लिए रवाना किया। बोर्ड सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 से 14 अगस्त तक होने वाली बोर्ड की पूरक परीक्षाएं 50 जिलों के 167 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगी। इनमें सेकेंडरी के 34,467 एवं हायर सेकेंडरी के 7,685 परीक्षार्थी भाग लेंगे। गुरुवार को बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा, विशेषाधिकारी नीतू यादव एवं अन्य अफसरों ने परीक्षा सामग्री के ट्रकों को जिलों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन




बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि बोर्ड की पूरक परीक्षा में नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए गए है जिसके लिए परीक्षा केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए विद्यार्थियों को 33 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है। पूर्व में स्कूल द्वारा भेजे गए सत्रांक पूरक परीक्षा में नहीं जोड़े जाएंगे। शर्मा ने बताया कि पूरक परीक्षा का परिणाम इसी महीने के अंत तक या सितंबर के पहले सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed