फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: RPSC announced revised schedule of competitive examinations, know new dates

Ajmer News: RPSC ने की प्रतियोगी परीक्षाओं के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा, जानें नई तिथियां

Tue, 15 Apr 2025 02:47 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 02:47 PM IST
सार

Ajmer News: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष प्रतियोगी परीक्षा 2024 के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग सचिव ने इसके कारण बताए हैं और परीक्षा की नई तिथियां भी जारी की हैं।

विज्ञापन
Ajmer News: RPSC announced revised schedule of competitive examinations, know new dates
आरपीएससी प्रतियोगी परीक्षाओं के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष प्रतियोगी परीक्षा 2024 के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। आयोग सचिव के अनुसार, सामान्य ज्ञान (प्रश्न पत्र-तृतीय) की परीक्षा अब तीन मई 2025 को आयोजित की जाएगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा चार मई 2025 को होनी थी, लेकिन उसी दिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (यूजी) परीक्षा-2025 के कारण तिथि में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खाचरियावास के घर ED रेड: राजस्थान की सियासत गरमाई, पायलट ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध, गहलोत ने कही ये बात
विज्ञापन

 
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सामान्य ज्ञान (प्रश्न पत्र-तृतीय) की परीक्षा तीन मई 2025 को दोपहर 3.30 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, पुस्तकालयाध्यक्ष के पदों के लिए प्रश्न पत्र प्रथम की परीक्षा पांच मई 2025 को प्रातः नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक के पदों के लिए छह मई 2025 को प्रश्न पत्र प्रथम की परीक्षा प्रातः नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Alwar News: मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, कलेक्टर के पास आया मेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
 
आयोग द्वारा यह निर्णय NEET (यूजी) परीक्षा के कारण परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस संशोधन से उम्मीदवारों को दोनों परीक्षाओं में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। परीक्षार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी को नियमित रूप से देखते रहें और परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed