फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Politics Vasundhara Raje taunt on poster controversy

Rajasthan Politics: 'जब तक जनता के दिल में हैं, क्या जरूरत...', पोस्टर विवाद पर वसुंधरा राजे का तंज

Sat, 18 Feb 2023 11:51 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 Feb 2023 11:51 AM IST
सार

प्रदेश की पूर्व सीएम वसुधरा राजे ने कहा, राजनीति में हार-जीत तो होती रहती है। उन्होंने राजनैतिक परिपेक्ष्य पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कभी पोस्टर चेहरे के साथ लगते हैं, कभी नहीं लगते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
Rajasthan Politics Vasundhara Raje taunt on poster controversy
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक दिवसीय अजमेर दौरे पर रहीं। ब्यावर जाते समय राजे का जगह-जगह स्वागत किया गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजे को अलग-अलग स्थानों पर 101 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। जगह-जगह राजे को चुनरी ओढ़ाई गई और लोगों ने तलवार भी भेंट की। ग्रामीण महिलाओं में राजे के साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ मची रही, राजे से साथ अलग-अलग स्थानों पर सेल्फी खिंचवाने का क्रेज नजर आया। राजे के अजमेर जिले के दौरे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। अजमेर जिले में प्रवेश पर बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो बीपी सारस्वत ने दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


बांदर सिंदरी स्थित होटल भंवर सिंह पैलेस पर खो-खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवर सिंह पलाड़ा, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के मुंसिफ अली खान, एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित जैन, युवा नेता शिवप्रताप पलाड़ा, जिला परिषद सदस्य नंदाराम मुंड और बीजेपी नेत्री सीमा अखावत ने राजे का स्वागत किया। ग्रामीण महिलाओं ने लोक गीत गाकर राजे की गर्म जोशी से अगुवानी की। किशनगढ़ टोल पर बीजेपी नेता विकास चौधरी सहित सैकड़ों लोगों ने राजे का स्वागत किया। गेगल टोल पर पुष्कर एमएलए सुरेश रावत, पुष्कर चेयरमैन कमल पाठक, मुंसिफ अली खान, पूर्व प्रधान अशोक सिंह रावत, प्रधान अर्जुन सिंह रावत, मनोज बैरवा, जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह और जगपाल सिंह इत्यादि ने राजे का स्वागत किया।
विज्ञापन




प्रदेश में खुशहाली और अमन की प्रार्थना की...
मांगलियावास स्थित कल्प वृक्ष की वसुंधरा राजे ने परिक्रमा कर पूरी रीति-रिवाज से मन्नत का मौली धागा बांधा और प्रदेश में खुशहाली और अमन की प्रार्थना की। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. बीपी सारस्वत ने राजे को कल्प वृक्ष के ऐतिहासिक महत्व से अवगत करवाया और कल्प वृक्ष के इतिहास की जानकारी दी। मांगलियावास में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा द्वारा स्वागत किया गया और कल्प वृक्ष मंदिर में उपस्थित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजे से भेंटकर स्वागत सत्कार किया। दूरदराज से आए ग्रामीणों ने भी राजे का फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया। राजे ने मांगलियावास कल्प वृक्ष मंदिर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, राजनीति आती है और जाती रहती है, कई बार जीते भी हैं। कई बार हारे भी हैं, पोस्टर लगे हैं कभी शक्ल के साथ लगे हैं, कभी शक्ल के बिना लगे हैं। लेकिन जब तक जनता का प्यार है, हमें किसी की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवारजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया...
मांगलियावास में विधायक रामस्वरूप लांबा व केकड़ी विधानसभा से बीजेपी नेता राजेंद्र विनायका, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, बीजेपी के सभी मंडल अध्यक्ष इत्यादि ने राजे का स्वागत किया। ब्यावर एमएलए शंकर सिंह रावत के पैतृक गांव किशनपुरा पहुंचते ही रावत के आवास पर जाकर एमएलए के परिवारजनों को सांत्वना देकर ढांढस बंधाया। एमएलए शंकर सिंह रावत के माता जी के देहांत पर वसुंधरा राजे ने शोकसभा में एमएलए शंकर सिंह रावत को ढंडास बंधाया, राजे ने कहा कि रावत की माता जी 108 साल की आयु पूरी कीं, आप भाग्यशाली हो की इतने साल तक माता जी का आशीर्वाद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed