{"_id":"6655ad7fd3370dbd4800185a","slug":"rajasthan-news-the-wait-is-about-to-end-rbse-can-release-10th-result-in-a-day-or-two-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने को हैं, आरबीएसई एक-दो दिन में जारी कर सकता है 10वीं का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने को हैं, आरबीएसई एक-दो दिन में जारी कर सकता है 10वीं का परिणाम
Tue, 28 May 2024 03:40 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 03:40 PM IST
सार
आरबीएसई के 10वीं बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार अब खत्म होने को है। पिछले साल दो जून को रिजल्ट जारी किए गए थे, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भी 2 जून से पहले ही रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। स्टूडेंट अपने परीक्षा परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 20 मई को 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए थे। इसके बाद अब 10वीं के स्टूडेंट को भी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, जल्द ही ये इंतजार खत्म होने वाला है। पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 2 जून को 10वीं का रिजल्ट जारी किया था, ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि 2024 का रिजल्ट भी 2 जून से पहले ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के सचिव कैलाशचंद्र शर्मा के अनुसार मई महीने की आखिरी में 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, यानी 29 या 30 को परिणाम जारी किए जाने की पूरी संभावना है। आज मंगलवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड रिजल्ट समिति की बैठक हुई, जिसके अनुसार 10वीं का परिणाम एक-दो दिन मे जारी हो सकता है। पिछले साल 10वीं बोर्ड में कुल 82.89 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए थे, जिसमें लड़कियों का प्रतिशत ज्यादा रहा था।
विज्ञापन
इस साल आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 12 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। विद्यार्थी अपना परिणाम सबसे पहले results.amarujala.com पर देख सकते हैं ।
विज्ञापन