{"_id":"6596773951685f02080ab360","slug":"rajasthan-news-elderly-woman-assaulted-for-grabbing-land-police-accused-of-not-taking-action-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जमीन हड़पने के लिए बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जमीन हड़पने के लिए बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया
Thu, 04 Jan 2024 02:45 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:45 PM IST
सार
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के सोमलपुर में जमीन हड़पने को लेकर एक बुजुर्ग महिला के साथ की गई मारपीट का वीडियो सामने आया है। बुजुर्ग को पीटने वाली भी तीन महिलाएं ही थी। तीनों ने बुजुर्ग महिला का हाथ और बाल खींचकर घसीटा और इसके बाद जमीन से बाहर निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
तीनों महिलाएं बुजुर्ग को पीटते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के सोमलपुर में जमीन हड़पने को लेकर एक बुजुर्ग महिला के साथ की गई मारपीट का वीडियो सामने आया है। बुजुर्ग को पीटने वाली भी तीन महिलाएं ही थी। तीनों ने बुजुर्ग महिला का हाथ और बाल खींचकर घसीटा और इसके बाद जमीन से बाहर निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमलपुर क्षेत्र की रहने वाली बुजुर्ग महिला रहमत बानो पत्नी छोटू खान ने बताया कि 29 दिसंबर को रामगंज थाने में घटना की शिकायत की थी। इसके बाद भी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। केवल उसे थाने बुलाकर बैठा दिया। इसके बाद आरोपियों ने वापस मारपीट की। अब एसपी चुनाराम जाट को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसकी एक जमीन ग्राम दौराई में है। जमीन 2015 में खान बहादुर नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। उसने जमीन पर दो कमरे बना रखे हैं और बाकी खाली जमीन पर फसल बोती है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी संपत्ति हड़पने के लिए आमीन, उसकी पत्नी समीना, बेटा आरिफ और अरबाज उससे मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि 2 जनवरी की सुबह 10 बजे आमीन अपनी पत्नी, बेटों और उनकी पत्नियों के साथ घर आया था। उसके बाद महिलाओं ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और बाल पड़कर घसीटकर जमीन से बाहर निकालने लगे। आरोपी आमीन के साथ उसकी पत्नी, बेटा और बेटों की पत्नी भी आए। सभी ने मारपीट कर धमकी दी। जमीन खाली नहीं करने पर जेसीबी से फसल उखाड़ने और जमीन पर कब्जा करने को लेकर धमकाया।
महिला को उसकी जमीन पर बाल से घसीटकर पीटने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तीन महिलाएं बुजुर्ग महिला को बालों से घसीटकर पीटते हुए दिखाई दे रही हैं। पीड़ित महिला ने पुलिस को भी वीडियो दिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने को आरोप लगाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक के पास अपनी फरियाद दर्ज कराई है और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।