फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Candidate got selected by getting the exam done through dummy candidate, RPSC registered a cas

Rajasthan News: डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलवाकर चयनित हुआ अभ्यर्थी, आरपीएससी ने मामला दर्ज कराया

Sat, 10 Feb 2024 11:46 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 11:46 AM IST
सार

Ajmer: राजस्थान लोकसेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक- विज्ञान (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में जालसाजी कर डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलवाने वाले अभ्यर्थी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी अभ्यर्थी एवं अन्य संलिप्तों के विरुद्ध पुलिस थाना, सिविल लाइंस अजमेर में मामला दर्ज करवाया गया है। 
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Candidate got selected by getting the exam done through dummy candidate, RPSC registered a cas
पकड़ा गया आरोपी अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरपीएससी सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा में आरोपी अभ्यर्थी प्रेमराज पुत्र बाबूलाल, निवासी ग्राम तिलवासनी जिला जोधपुर ने षड्यंत्र पूर्वक मूल प्रवेश पत्र में जारी फोटो परिवर्तित कर स्वयं के स्थान पर अन्य व्यक्ति को परीक्षा देने भेजा था।

विज्ञापन


आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) परीक्षा-2022 के तहत ग्रुप-बी के लिए सामान्य ज्ञान एवं शैक्षणिक मनोविज्ञान परीक्षा 12 फरवरी 2023 को एवं विज्ञान विषय की परीक्षा 14 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी। इसमें रोल नंबर 3304747 के अभ्यर्थी प्रेमराज को जोधपुर शहर में परीक्षा केन्द्र 21-0085 जयनारायण व्यास गर्ल्स सीनियर सैकण्डरी स्कूल, सिवांची गेट, जोधपुर एवं परीक्षा केन्द्र 21-0012 गवर्नमेंट नवीन सीनियर सेकंडरी स्कूल ,मनोहरपुरा पुलिया के पास जोधपुर आवंटित किए गए थे। 
विज्ञापन


परीक्षा के तहत 15 जनवरी 2024 को पात्रता जांच के लिए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी, जिसमें सम्मिलित आरोपी अभ्यर्थी को दस्तावेज सत्यापन के लिए मय विस्तृत आवेदन-पत्र 9 फरवरी 2024 को आयोग कार्यालय में बुलाया गया था। आरोपी अभ्यर्थी द्वारा काउंसलिंग के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों, विस्तृत आवेदन-पत्र, ऑनलाइन आवेदन-पत्र एवं उपस्थिति पत्रकों की जांच करने पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी अभ्यर्थी द्वारा फोटो टेंपरिंग करते हुए फोटो रूपांतरित कर दोनों परीक्षा केन्द्रों पर स्वयं के स्थान पर अन्य व्यक्ति को परीक्षा में सम्मिलित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण में अनुसंधान एवं विधिक कार्रवाई हेतु आयोग के अनुभाग अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed