फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: Another fake candidate of RPSC School Lecturer Exam 2022 caught by police, 13 arrested so far

Rajasthan News: स्कूल व्याख्याता परीक्षा 2022 का एक और फर्जी परीक्षार्थी पुलिस के हत्थे चढ़ा, अब तक 13 गिरफ्तार

Thu, 04 Jan 2024 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 03:55 PM IST
सार

Ajmer News: आरपीएससी की स्कूल व्याख्याता प्रतियोगी परीक्षा 2022 की राजनीति विज्ञान की परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने वाले एक स्कूल व्याख्याता को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को अजमेर के सिविल लाइन थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Another fake candidate of RPSC School Lecturer Exam 2022 caught by police, 13 arrested so far
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2022 में आयोजित स्कूल व्याख्याता प्रतियोगी परीक्षा की राजनीति विज्ञान की परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने वाले एक स्कूल व्याख्याता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी जालोर का रहने वाला है और जसवंतपुरा सावीधर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत है। इस मामले में अजमेर की सिविल लाइंस थाना पुलिस आरपीएससी के अनुभाग अधिकारी मोहनलाल यादव की रिपोर्ट पर मुख्य आरोपी और मध्यस्थता कराने वाले युवक को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


इसी तरह के मामलों में प्रदेशभर में अब तक कुल 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। सीएम के आदेश पर गठित एसआईटी के चीफ एडीजी वीके सिंह के दिशा-निर्देश पर डमी कैंडिडेट प्रकरण में लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक जालोर स्थित करड़ा दीगांव निवासी अशोक कुमार विश्नोई पुत्र हरिराम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आरपीएससी के अनुभाग अधिकारी ने सिविल लाइंस थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि स्कूल व्याख्याता प्रतियोगी परीक्षा में लाखाराम नाम का अभ्यर्थी सफल हुआ था। काउंसलिंग के दौरान लाखाराम के आवेदन पत्र और परीक्षा केंद्र के उपस्थिति पत्रक में फोटो और हस्ताक्षर अलग-अलग पाए गए।
विज्ञापन


जांच में लाखाराम के स्थान पर किसी और के द्वारा परीक्षा देना सामने आया, इस मामले में पुलिस ने लाखाराम से पूछताछ की तो उसने हीराराम का नाम उजागर किया। लाखाराम ने बताया कि हीराराम ने स्कूल व्याख्याता जालोर निवासी अशोक कुमार विश्नोई से मिलवाया था, पुलिस ने लाखाराम की निशानदेही पर हीराराम को गिरफ्तार किया था। हीराराम ने पूछताछ में अशोक कुमार का नाम उगला, एसओजी ने अशोक को गिरफ्तार कर लिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओजी के एडिशनल सुनील कुमार तेवतिया के मुताबिक आरोपी अशोक को अजमेर से गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में 10 लाख रुपए लेकर एग्जाम देना बताया है। डमी कैंडिडेट प्रकरण में एसआईटी ने पहले भी पांच फर्जी परिक्षार्थियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी प्रकरणों की जांच एसआईटी के सुपरविजन में की जा रही है। डमी अभ्यर्थियों ने जहां परीक्षा दी थी, वहां के वीक्षकों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed